Jack Dorsey: ट्विटर से निकाल गए कर्मचारियों को मिला पूर्व बॉस का साथ, जैक डोर्सी के इस बयान ने जीता दिल

ट्विटर में लगभग 50 प्रतिशत मैनपॉवर की छंटनी के बाद कंपनी के संस्थापक डोक जर्सी का बयान आया है। उन्होंने ट्विटर के सीईओ के इस कदम निकाले गए कर्मचारियों से माफी मांगी।

Elon Musk Change Overdrive: ट्विटर में लगभग 50 प्रतिशत मैनपॉवर की छंटनी के बाद कंपनी के संस्थापक डोक जर्सी का बयान आया है। उन्होंने ट्विटर के सीईओ के इस कदम को हैरत में डालने वाला बताया और निकाले गए कर्मचारियों से माफी मांगी। उन्होंने कहा कि मुझे एहसास है कि बहुत से लोग मुझसे नाराज हैं। निकाले गए हर कर्मचारी की ये स्थिति है और इसका जिम्मेदार भी मैं हूं।

Jack Dorsey

ट्विटर के संस्थापक जैक डोर्सी ने कहा कि उन्हें माइक्रो-ब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म के लिए गए इस निर्णय से खेद है। जैक ने कहा, "मुझे एहसास है कि बहुत से लोग मुझसे नाराज हैं। हर कोई इस स्थिति में क्यों है, इसकी जिम्मेदारी भी मेरी है। उन्होंने कहा, मैं उन सभी का आभारी हूं और प्यार करता हूं, जिन्होंने ट्विटर में काम किया है।"

डोर्सी ने एक ट्वीट में कहा, ट्विटर पर पहले और वर्तमान में काम करने वाले लोग बेहद प्रतिभावान हैं। वे हमेशा एक रास्ता खोज लेंगे, चाहे वह कितने की कठिन समय में क्यों न हो। मुझे अहसास है कि बहुत से लोग मुझसे नाराज हैं। मैं मानता हूं कि हर कोई मेरी वजह से इस स्थिति में है। मैंने इस कंपनी के आकार को बहुत जल्दी ही बड़ा बना लिया, इसके लिए सबसे माफी मांगता हूं।

पिछले हफ्ते ट्विटर से एलोन मस्क ने अधिकांश शीर्ष अधिकारियों, बोर्ड और कंपनी के लगभग 7,500 कर्मचारियों को हटा दिया। इसको लेकर कंपनी की ओर से शुक्रवार को कहा गया कि सेवा एडवर्टाइजमेंट देने वालों के पीछे हटने से ट्विटर के राजस्व में भारी गिरावट आई है।

जैक डोर्सी वर्ष 2007 से 2015 तक ट्विटर के निदेशक रहे। इसके बाद वो 2021 तक सीईओ के पद पर रहे। पिछले साल उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। बाद में जैक डोर्सी ने इस साल मई में ट्विटर बोर्ड से भी इस्तीफा दे दिया। जिसके बाद उन्होंने ट्विटर से अपने सारे औपचारिक संबंध को समाप्त कर दिए। एलोन मस्क की एक्स होल्डिंग्स I में लगभग 18 मिलियन से अधिक ट्विटर शेयर रोल करने के बाद वो अप्रत्यक्ष शेयरधारक बने हुए हैं। उन्होंने मस्क की खरीद का समर्थन किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+