तुर्की: बंदरगाह पर अनाज भंडार में भयंकर धमाका, 13 लोग घायल

तुर्की में डेरिन्स बंदरगाह के पास अनाज भंडार में हुए विस्फोट में कम से कम 12 लोग घायल हो गए हैं। तुर्की की सरकारी अनादोलु एजेंसी ने सोमवार को कहा कि घायल हुए 12 लोगों में से तीन की हालत गंभीर है।

विस्फोट के कारण के बारे में अभी कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने कहा कि उन्होंने घटना की जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर विस्फोट से जुड़े कई वीडियो भी सामने आए हैं।

blast at grain warehouse

कोकेली जहां पर ये बंदरगाह स्थित है, के गवर्नर सेडर यावुज ने सोमवार को कहा कि तुर्की अनाज बोर्ड (टीएमओ) साइलो के पास स्थानीय समय के मुताबिक लगभग 2:40 बजे विस्फोट हुआ।

टीएमओ के महाप्रबंधक अहमत गुलदाल के अनुसार इस हादसे में 13 साइलो कुओं और बाहरी इमारतों को नुकसान हुआ है। गुलदाल ने कहा,"हमें बताया गया कि तकनीकी रूप से यह संभव है कि गेहूं की धूल के दबने से विस्फोट हो सकता है, लेकिन हम हर संभावित कारण की जांच कर रहे हैं।"

परिवहन मंत्रालय ने कहा कि विस्फोट के कारण कोई जहाज क्षतिग्रस्त नहीं हुआ है। स्थानीय मीडिया आउटलेट टीआरटी द्वारा साझा किए गए विस्फोट के एक वीडियो में साइट से धुएं का घना गुबार निकलता हुआ दिखाई दे रहा है।

यह विस्फोट लेबनान के बेरूत बंदरगाह पर 2020 के अनाज साइलो विस्फोट की तीसरी बरसी के तीन दिन बाद हुआ है। इस घटना में 200 से अधिक लोग मारे गए थे और 6,000 से अधिक लोग घायल हुए थे। इस घटना ने बेरूत के बड़े हिस्से को तबाह कर दिया और अरबों डॉलर का नुकसान हुआ।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+