गाजा के स्कूल में मिली गोलियों और ग्रेनेड से भरी सुरंग, IDF का दावा- बच्चों के लिए हथियार बना रहा हमास

इजराइल और हमास के बीच जंग के 3 महीने पूरे होने वाले हैं। इस बीच इजराइली सेना को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। आईडीएफ को गाजा में बुधवार को स्कूल के अंदर एक लंबा संकरा रास्ता मिला, है इसे शाफ्ट कहा जाता है।

सुरंग की खोज 5वीं ब्रिगेड की लड़ाकू टीम ने की है। ये खिरबेट अहजा के दक्षिणी गाजा क्षेत्र में पाई गई है। इजराइली सेना को सुरंगों के अंदर बच्चों के लिए तैयार किए गए हथियारों की तस्वीरें भी मिलीं हैं।

IDF Found Tunnel In Gaza School

आईडीएफ ने सुरंग से जुड़ी एक तस्वीर भी जारी की है, जिसमें स्कूल के अंदर विभिन्न तरह के मोर्टार, ग्रेनेड और गोलियां दिखाई दे रही हैं। आईडीएफ ने खिरबेट अहज़ा में सैन्य अभियान के दौरान हमास की निगरानी चौकियों और उन ठिकानों पर भी छापा मारा जहां आतंकवादी दस्तों ने एंटी रॉकेट दागे थे।

इस बीच हमास के उप नेता की बेरूत में हत्या के बाद यह युद्ध लेबनान तक पहुंच गया है। इजराइल की खुफिया एजेंसी मोसाद के चीफ डेविड बार्निया ने कहा है कि लेबनान में हमास के डिप्टी लीडर की मौत के बाद हमारे देश को धमकियां दी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि मोसाद और इजराइली डिफेंस फोर्सेस (IDF) किसी भी चैलेंज का सामना करने तैयार हैं।

लेबनान में हमास के डिप्टी लीडर की मौत के बाद आशंका है कि गाजा में हिंसा बढ़ सकती है और इसका असर पूरे अरब वर्ल्ड पर भी हो सकता है। खास बात यह भी है कि इजराइली सेना हमास के डिफ्टी लीडर सालेह अल अरूरी के मारे जाने पर सीधा बयान नहीं दे रही है। इजराइली फौज ने सिर्फ इतना कहा कि हालात पर पैनी नजर आ रही है। हमले का जवाब हमले से ही दिया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+