‘अगर मर्द हो तो मैदान में आओ’, TTP ने असीम मुनीर को दी खुली धमकी, वीडियो में दिखाई कुर्रम हमले की झलक

TTP Threatens Asim Munir: पाकिस्तान और तालिबान के बीच पिछले कुछ महीनों से तनाव लगातार बढ़ रहा है। इसी बीच तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) ने सेना के सर्वोच्च अधिकारी फील्ड मार्शल असीम मुनीर को सीधे चुनौती दी है। TTP ने कहा कि आम सैनिकों को जान गंवाने के लिए भेजने के बजाय, बड़े अधिकारी खुद युद्ध के मैदान में उतरें और उनका सामना करें।

यह धमकी ऐसे समय में आई है जब दोनों पक्षों के बीच सीमा पर संघर्ष और हवाई हमलों ने आम नागरिकों को भी प्रभावित किया है। TTP ने हाल ही में जारी किए गए वीडियो में 8 अक्टूबर के कुर्रम हमले की झलक दिखाई, जिसमें संगठन का दावा है कि 22 सैनिक मारे गए, जबकि पाकिस्तानी सेना ने 11 की मौत स्वीकार की।

TTP Threatens Asim Munir

वीडियो जारी कर दिखाई घातक घुसपैठ की झलक

टीटीपी ने कई वीडियो जारी किए हैं जिनमें 8 अक्टूबर को खैबर पख्तूनख्वा के कुर्रम इलाके में हुए हमले का फुटेज दिखाया गया है। संगठन का दावा है कि इस हमले में 22 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए थे। वीडियो में कब्जे में ली गई गोलियां और सेना के वाहन भी दिखाए गए हैं। हालांकि पाकिस्तान के आधिकारिक रिकॉर्ड में आंकड़े कुछ और हैं। सेना ने स्वीकार किया है कि इस हमले में उसके 11 जवान मारे गए थे।

ये भी पढ़ें: Pakistan Afghanistan War: अफगानिस्तान को गीदड़ भभकी दे रहा आसिम मुनीर, क्रिकेटर की मौत के बदले का सता रहा डर

कमांडर काज़िम ने दी असीम मुनीर को खुली चुनौती

एनडीटीवी की रिपोर्ट के अनुसार, एक वीडियो में टीटीपी का वरिष्ठ सदस्य कमांडर काज़िम नजर आता है। पाकिस्तानी अधिकारियों के मुताबिक, यही वह आतंकी है जिस पर 10 करोड़ का इनाम घोषित किया गया है। वीडियो में काज़िम कहता है - "अगर मर्द हो तो खुद सामने आओ।" इसके बाद वह कहता है - "अगर मां का दूध पिया है तो हमसे लड़ो।"

कतर और तुर्की की मध्यस्थता में हुआ युद्धविराम

पाकिस्तान और काबुल में तालिबान सरकार के बीच बढ़ते तनाव के बीच, दोनों पक्षों ने कतर और तुर्की की मध्यस्थता में युद्धविराम पर सहमति जताई। यह समझौता अक्टूबर के मध्य में दोहा में हुआ। इससे पहले दोनों ओर से गोलाबारी और हवाई हमलों में कई नागरिकों की जान गई थी।

दोहा में घोषित इस युद्धविराम को दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को रोकने के लिए जरूरी कदम बताया गया है। इसे अफगानिस्तान और पाकिस्तान की सीमा पर जारी हिंसा को थामने का प्रयास माना जा रहा है।

ये भी पढ़ें: Air Pollution: दुनिया में सबसे जहरीली दिल्ली की हवा! भारत की दिवाली से पाकिस्तान में क्यों खलबली?

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+