Pakistan Afghanistan War: अफगानिस्तान को गीदड़ भभकी दे रहा आसिम मुनीर, क्रिकेटर की मौत के बदले का सता रहा डर
Pakistan Afghanistan War: पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल आसिम मुनीर ने अफगानिस्तान को गीदड़ भभकी दे रहे हैं। आसिम मुनीर कहा कि अफगानिस्तान को "शांति और अराजकता" में से किसी एक को चुनना होगा। उन्होंने काबुल से उन आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है जो अफगान भूमि से पाकिस्तान को निशाना बना रहे हैं।
एबटाबाद में पासिंग आउट पर दिया बयान
मुनीर यह बयान खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के एबटाबाद में एक कार्यक्रम के दौरान दिया। मुनीर ने कहा कि अफगानिस्तान से चल रहे आतंकी समूह पाकिस्तान पर हमलों के लिए जिम्मेदार हैं और तालिबान शासन को उनके खिलाफ कठोर कार्रवाई करनी चाहिए।

अफगानी क्रिकेटर की मौत के बाद बदले का डर
पाकिस्तान और अफगान तालिबान के बीच सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच कतर की राजधानी दोहा में आपातकालीन शांति वार्ता शुरू हो गई है। यह बातचीत पाकिस्तानी वायुसेना द्वारा अफगानिस्तान के पक्तिका प्रांत में किए गए हवाई हमले के बाद बुलाई गई है, जिसमें कम से कम 10 नागरिक और तीन अफगान क्रिकेटर मारे गए थे। इन हमलों के बाद पाकिस्तान ने सुलह की कोशिश में उच्च-स्तरीय प्रतिनिधिमंडल दोहा भेजा है। दरअसल पाकिस्तान को अब अफगानिस्तान की ओर से और बड़े हमले का डर सता रहा है।
Pak Army Chief Asim Munir makes another anti-India remark, warns Afghanistan to ensure “mutual security,” and praises Trump for his “commendable” peace efforts. Threatened India with nuclear weapons.
Munir, We will put your nuclear weapons in your a$$ like Operation Sindoor pic.twitter.com/OgEw9hh8gd
— Baba Banaras™ (@RealBababanaras) October 18, 2025
युद्धविराम को लेकर भ्रम
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, पाकिस्तानी सुरक्षा अधिकारियों ने कहा है कि युद्धविराम वास्तव में अफगान तालिबान के साथ हुआ था, न कि उन इस्लामी आतंकवादियों के साथ जो अफगानिस्तान में छिपे हुए हैं और पाकिस्तान में हमले करते हैं। हालांकि अफगानिस्तान में शासन कर रहे तालिबानी इस बात का बार-बार खंडन करता रहता है।
अफगान मीडिया की रिपोर्ट
अफगानिस्तान के टोलो न्यूज के मुताबिक, पाकिस्तान के हवाई हमलों ने उरगुन और बर्मल जिलों के आवासीय इलाकों को निशाना बनाया। रिपोर्टों के अनुसार, इन हमलों में बड़ी संख्या में नागरिक हताहत हुए हैं। इन हमलों में अफगानिस्तान के तीन क्रिकेटरों की भी जान चली गई। जिसके बाद तालिबान गुस्से में है और पाकिस्तान को धमकी दे रहा है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications