मिस्र, सऊदी अरब ने खत्‍म किए कतर से रिश्‍ते, ट्रंप बोले- आतंक के खात्‍मे की शुरुआत

अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप न केवल इस कदम का समर्थन करते दिख रहे हैं बल्कि ऐसे संकेत भी दे रहे हैं कि यह सब उन्‍हीं के इशारे पर किया जा रहा है।

नई दिल्ली। मिस्र और सऊदी अरब ने मंगलवार को कतर से कूटनीतिक रिश्‍ते खत्‍म करने की घोषणा कर दी। खबर है कि मिस्र ने कूटनीतिक रिश्‍ते समाप्‍त करने के साथ ही कतर के विमानों के अपनी वायुसीमा में प्रवेश पर भी पाबंदी लगा दी है। माना जा रहा है कि सऊदी अरब और बहरीन भी जल्‍द ही ऐसा कदम उठा सकते हैं। दूसरी ओर अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप न केवल इस कदम का समर्थन करते दिख रहे हैं बल्कि ऐसे संकेत भी दे रहे हैं कि यह सब उन्‍हीं के इशारे पर किया जा रहा है। उन्‍होंने इस संबंध में एक के बाद एक तीन ट्वीट किए हैं।

मिस्र, सऊदी अरब ने खत्‍म किए कतर से रिश्‍ते, ट्रंप बोले- आतंक के खात्‍मे की शुरुआत

पहले ट्वीट में ट्रंप ने कुछ दिनों पहले के अपने सऊदी अरब दौरे का जिक्र करते हुए लिखा है- यह देखकर अच्‍छा लग रहा है कि सऊदी किंग और अन्‍य 50 देशों के साथ बातचीत सार्थक रही। उन्‍होंने कहा था कि वे फंडिंग (आतंकियों को फंडिंग) के खिलाफ कड़े कदम उठाएंगे।

दूसरे ट्वीट में ट्रंप ने लिखा- ...चरमपंथ और विभिन्‍न संदर्भ कतर की ओर इशारा कर रहे थे। संभवत: यह आतंकवाद की भयावयता के खात्‍मे की शुरुआत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+