ईरान-इजरायल जंग में उतरा अमेरिका! ट्रंप के अल्टीमेटम के बाद तेहरान पर हमला, क्या खामेनेई थे टारगेट?
Trump Iran Ultimatum: ईरान-इजरायल के बीच चल रही लड़ाई अमेरिका खुलकर उतर आया है। अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान को कड़े शब्दों में चेतावनी दी है कि अब बातचीत की गुंजाइश लगभग खत्म हो चुकी है और "अगला हफ्ते में कुछ बड़ा हो सकता है, शायद उससे पहले भी। ट्रंप की धमकी के तुरंत बाद तेहरान पर इजरायल ने बड़ा हमला भी किया है।
ट्रंप का यह बयान ईरान और इज़राइल के बीच बढ़ते तनाव के बीच आया है। ट्रंप ने दावा किया कि ईरान ने व्हाइट हाउस में बातचीत का प्रस्ताव दिया था, लेकिन अब समय निकल चुका है। उन्होंने पत्रकारों से कहा कि बात करने का समय नहीं है। हम सब कुछ जानते हैं। कोई नहीं जानता मैं क्या करने जा रहा हूं।

यह भी पढ़ें- Khamenei Warns US: मैं झुकूंगा नहीं, खामेनेई बोले-इजरायल से जंग में यूएस ने दखल दिया तो भुगतेगा अंजाम
ट्रंप ईरान को "पूरी तरह असुरक्षित देश" बताते हुए कहा कि ईरान का एयर डिफेंस सिस्टम लगभग खत्म हो चुका है। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि उन्होंने इज़राइली प्रधानमंत्री नेतन्याहू से कहा है कि "वो हमला जारी रखें।"
जब उनसे पूछा गया कि क्या अमेरिका ईरान या उसके परमाणु ठिकानों पर हमले की योजना बना रहा है, तो ट्रंप ने जवाब देने से इनकार किया। हालांकि, उन्होंने यह जरूर कहा कि अमेरिका जानता है कि आयतुल्ला खामेनेई कहां छिपे हैं, लेकिन अभी "उन्हें हटाया नहीं जाएगा।"
उन्होंने ईरान से "बिना शर्त आत्मसमर्पण" की मांग करते हुए कहा, "अब हमारा धैर्य खत्म हो चुका है। और ईरान को कभी परमाणु हथियार नहीं रखने दिए जाएंगे।"
खामेनेई का पलटवार: "ईरान कभी नहीं झुकेगा, अमेरिकी हमले का होगा विनाशकारी जवाब"
उधर, ट्रंप के बयानों के बाद ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई ने भी तीखा जवाब दिया। एक टीवी संदेश में खामेनेई ने कहा, “बुद्धिमान लोग ईरान से धमकी की भाषा में बात नहीं करते। ईरानी राष्ट्र कभी आत्मसमर्पण नहीं करेगा। अगर अमेरिका ने सैन्य कार्रवाई की, तो उसे अपूरणीय क्षति उठानी होगी।” उन्होंने कहा कि ईरान एक "थोपे गए युद्ध" को भी झेलने के लिए तैयार है, और अमेरिका को इसकी बड़ी कीमत चुकानी पड़ेगी।
तेहरान पर इजरायल का हमला, खामेनेई के भाषण के तुरंत बाद लावीज़ान में धमाका
ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्ला अली खामेनेई के राष्ट्र के नाम संबोधन के कुछ ही मिनटों बाद बुधवार को इजरायल ने तेहरान के लावीज़ान इलाके को निशाना बनाया। इस क्षेत्र को ईरानी मिलिट्री और इंटेलिजेंस का अहम गढ़ माना जाता है। अब यह सवाल उठ रहा है कि क्या यह हमला खामेनेई को लक्ष्य बनाकर किया गया था। हालांकि, ईरान की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है कि खामेनेई उस समय लावीज़ान में मौजूद थे या नहीं।












Click it and Unblock the Notifications