Delhi Power Cut: दिल्लीवासी ध्यान दें! 3 जुलाई को इन इलाकों में पॉवर कट, बिजली गुल होने से पहले निपटा लें काम

Delhi Power Cut: दिल्ली के कई इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए काम की खबर है। बिजली कंपनी बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड BRPL ने 3 जुलाई 2026 को कुछ घंटों के लिए बिजली कटौती की घोषणा की है।

इस दौरान बिजली लाइनों के रख-रखाव और मरम्मत का काम किया जाएगा। यह कटौती अलग-अलग समय पर होगी। इसका सीधा असर पश्चिमी, दक्षिणी और दक्षिण-पश्चिमी दिल्ली के कई इलाकों पर पड़ेगा।

BRPL scheduled electricity maintenance notice for Delhi residents

प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों को सलाह दी गई है कि वे बिजली कटने से पहले ही अपने जरूरी काम निपटा लें।

BRPL क्यों कर रहा पॉवर कट

बिजली कटौती का मुख्य कारण बिजली के नेटवर्क को मजबूत करना है। इसमें मुख्य रूप से ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाना, नए सर्किट बिछाना और खराब उपकरणों को सुधारना शामिल है। समय रहते यह काम न किया जाए तो भविष्य में बिजली का बड़ा फॉल्ट हो सकता है।

कंपनी के शेड्यूल के अनुसार, अलग-अलग इलाकों में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे के बीच बिजली काटी जाएगी। प्रभावित होने वाले मुख्य इलाकों में जनकपुरी, हौज खास, नांगलोई, द्वारका, पालम, पंजाबी बाग, सरिता विहार, मोहन गार्डन और मुंडका शामिल हैं।

इन इलाकों में इस समय नहीं रहेगी बिजली

डिवीजन समय प्रभावित क्षेत्र कारण
मुंडका सुबह 09:00 से 11:00 नांगलोई एक्सटेंशन (ब्लॉक 1B, 2D, 4 ABC, ए 1), राजेंद्र पार्क, त्यागी कॉलोनी, यादव पार्क, रतन बाग, जोहार विलेज और तिलंगपुर कोटला नया सर्किट बिछाना और ट्रांसफार्मर मरम्मत
जनकपुरी सुबह 10:00 से दोपहर 12:00 दिल्ली मिल्क स्कीम कॉलोनी हरी नगर, ब्लॉक CA हरी नगर, एमसीडी मार्केट अशोक नगर सर्किट मरम्मत और अपग्रेड
द्वारका सुबह 10:07 से दोपहर 12:07 ब्लॉक A3 उत्तम विहार, बिंदापुर नेटवर्क अपग्रेड
हौज खास सुबह 11:00 से दोपहर 12:30 पॉकेट B कटवारिया सराय, आईआईटी दिल्ली हौज खास (11:07 - 12:07) केबल ठीक करना और मरम्मत
सरिता विहार सुबह 11:00 से दोपहर 01:00 एफ-ब्लॉक सौरभ विहार उपकरणों में सुधार
पंजाबी बाग सुबह 11:00 से दोपहर 01:00 ब्लॉक सी सूर्या एन्क्लेव शकूरबस्ती नेटवर्क अपग्रेड
पालम सुबह 11:00 से दोपहर 12:30 ब्लॉक जे पालम ट्रांसफार्मर अपग्रेड
मोहन गार्डन सुबह 11:00 से दोपहर 02:00 ब्लॉक एस मोहन गार्डन, राजापुर खुर्द ट्रांसफार्मर नेटवर्क अपग्रेड
नांगलोई सुबह 11:00 से दोपहर 02:00 अमनपुरी कमरुद्दीन नगर, अध्यापक नगर, ब्लॉक एच वंदना विहार नांगलोई ट्रांसफार्मर और नेटवर्क मरम्मत
जनकपुरी दोपहर 12:00 से 02:00 ब्लॉक 4 सुभाष नगर सर्किट मरम्मत

पावर कट से पहले कर लें ये जरूरी काम

दिल्ली में इस समय भीषण गर्मी पड़ रही है। ऐसे में बिना बिजली रहना मुश्किल हो सकता है। बिजली जाने से आपके रोजमर्रा के काम न रुकें, इसके लिए कुछ तैयारियां पहले ही कर लें। सबसे पहले अपने घरों के इन्वर्टर को पूरी तरह चार्ज कर लें।

पानी की किल्लत से बचने के लिए मोटर चलाकर पानी की टंकी को पहले ही भर लें। वर्क फ्रॉम होम (Work from home) करने वाले लोग अपने लैपटॉप, पावर बैंक और मोबाइल को पूरी तरह चार्ज रखें। इससे आपका जरूरी काम बीच में नहीं रुकेगा।

Petrol Diesel Price: क्या 2 जुलाई को घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? देखें दिल्ली समेत अपने शहर का ताजा फ्यूल रेट
Petrol Diesel Price: क्या 2 जुलाई को घटेंगे पेट्रोल-डीजल के दाम? देखें दिल्ली समेत अपने शहर का ताजा फ्यूल रेट

पावर कट के दौरान फ्रिज को बार-बार न खोलें। इससे फ्रिज के अंदर की ठंडक ज्यादा समय तक बनी रहेगी। आपका खाना या दूध भी खराब होने से बच जाएगा। सुबह की शिफ्ट वाले लोग अपने घरेलू काम सुबह 9:00 बजे से पहले ही निपटा लें।

बिजली कटने पर इन हेल्पलाइन नंबर पर करें संपर्क

बिजली कटौती के दौरान किसी भी तरह की समस्या होने पर आप सीधे कंपनी से संपर्क कर सकते हैं। बीएसईएस राजधानी पावर लिमिटेड ने इसके लिए हेल्पलाइन नंबर 19123 जारी किया है। यह हेल्पलाइन नंबर 24 घंटे चालू रहता है।

आप व्हाट्सऐप नंबर 9999919123 पर कोर्टसिप "Hi" लिखकर भी बिजली और बिल से जुड़ी जानकारी पा सकते हैं। इसके अलावा, बिजली बोर्ड की मोबाइल ऐप और वेबसाइट के जरिए भी ऑनलाइन शिकायत दर्ज की जा सकती है।

बिजली विभाग ने उपभोक्ताओं से इस काम में सहयोग करने की अपील की है। विभाग का कहना है कि भविष्य में बिना किसी रुकावट के बिजली देने के लिए यह मरम्मत कार्य बेहद जरूरी है।

₹12,000 करोड़ में बना Delhi Dehradun Expressway वे पहली बारिश में ही धंसा! PM मोदी की हुई किरकिरी, Video Viral
₹12,000 करोड़ में बना Delhi Dehradun Expressway वे पहली बारिश में ही धंसा! PM मोदी की हुई किरकिरी, Video Viral
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+