Khamenei Warns US: मैं झुकूंगा नहीं, खामेनेई बोले-इजरायल से जंग में यूएस ने दखल दिया तो भुगतेगा अंजाम
Khamenei Warns US: ईरान और इजरायल के बीच जारी युद्ध के बीच मंगलवार रात और बुधवार सुबह ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई ने अमेरिका और इजराइल को लेकर कड़े शब्दों में ट्वीट किए। उन्होंने कहा कि 'ईरानी राष्ट्र किसी हमले या दबाव में कभी नहीं झुका है और न आगे झुकेगा। अमेरिका जान लें-'हम कभी सरेंडर नहीं करेंगे।'
'ईरानी राष्ट्र को धमकाने की कोशिश बेकार'
खामेनेई ने X (पूर्व ट्विटर) पर कहा, 'अमेरिकी राष्ट्रपति हमें धमकाते हैं और बेबुनियाद बयानबाजी के जरिए ईरानी जनता से सरेंडर की मांग करते हैं। लेकिन धमकी उन्हें दी जाती है जो डरते हैं। ईरान न तो डरता है, न ही दबाव में आता है।'

यह भी पढ़ें- Iran Israel War 2025: ईरान-इजरायल युद्ध में किसका नुकसान ज़्यादा? कहां-कहां गिरीं मिसाइलें, कौन-कौन मारा गया?
उन्होंने सवाल उठाया, 'आखिर हम किसके सामने सरेंडर करें? हम किसी भी हमले के जवाब में आत्मसमर्पण नहीं करेंगे। यही ईरानी राष्ट्र की सोच और आत्मा है।'
'अमेरिका ने दखल दिया तो खुद भुगतेगा'
खामेनेई ने चेतावनी दी कि 'अगर अमेरिका ने इस युद्ध में सैन्य रूप से दखल दिया, तो उसे भारी नुकसान होगा - इतना गहरा कि उसकी भरपाई नहीं हो सकेगी।'
उन्होंने आगे लिखा कि 'इस युद्ध में अमेरिका का उतरना पूरी तरह उसके अपने ही खिलाफ होगा। उसे जो नुकसान होगा, वह ईरान को होने वाले नुकसान से कहीं ज्यादा होगा।'

यह भी पढ़ें- Iran Israel War 2025: ईरान या इजरायल? किसके साथ हैं दुनिया के ताकतवर देश, भारत क्या भूमिका निभा रहा?
खामेनेई ने दावा किया कि 'जायनिस्ट शासन (इजराइल) का हमारे देश पर हमला उस वक्त हुआ, जब ईरानी अधिकारी अमेरिका से अप्रत्यक्ष रूप से बातचीत कर रहे थे। हमारी ओर से किसी तरह की सैन्य कार्रवाई का कोई संकेत नहीं था।'
उन्होंने अमेरिका पर शक जताते हुए कहा, 'पहले भी संदेह था कि इस हमले में अमेरिका की भूमिका हो सकती है, लेकिन हाल के अमेरिकी बयानों के बाद यह शक और गहरा हो गया है। अपने ट्वीट में खामेनेई ने कहा, 'ईरानी जनता ने हमेशा थोपी गई जंगों का साहस के साथ मुकाबला किया है और इस बार भी पीछे नहीं हटेगी।'
इससे पहले ईरान इजराइल युद्ध 2025 के बीच बुधवार को ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने अमेरिका और इजराइल दोनों को सख्त चेतावनी दी है। खामेनेई का संदेश बुधवार दोपहर ईरान की नेशनल टेलीविजन पर प्रसारित किया गया, जिसमें उन्होंने कहा कि 'ईरानी राष्ट्र किसी भी हमले के सामने कभी घुटने नहीं टेकता। अमेरिका सुन ले - हम सरेंडर नहीं करेंगे।'

'अगर अमेरिका युद्ध में उतरा, तो नुकसान अपूरणीय होगा'
अपने टीवी संदेश में खामेनेई ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को सीधे निशाने पर लेते हुए कहा कि 'जो धमकियों से डरते हैं, उन्हीं को धमकाना चाहिए। ईरान ऐसा राष्ट्र नहीं है।' उन्होंने आगे कहा, 'अमेरिका अगर इस युद्ध में उतरा, तो उसे ऐसा नुकसान होगा, जिसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकेगी।'
उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि इजराइल का हालिया हमला उस वक्त हुआ, जब ईरानी अधिकारी अमेरिका से अप्रत्यक्ष वार्ता कर रहे थे। ऐसे में यह संदेह और गहराता जा रहा है कि इजराइली हमले में अमेरिका की भूमिका हो सकती है।
'जंग शुरू हो चुकी है', मंगलवार को X पर ऐलान
इससे पहले मंगलवार देर रात खामेनेई ने X (पूर्व ट्विटर) पर लिखा था - 'जंग शुरू होती है। हम आतंकी इजराइल को कड़ा जवाब देंगे। कोई रहम नहीं दिखाएंगे।' इसके बाद ईरान ने इजराइल पर 25 मिसाइलें दागीं। इन हमलों में 24 इजराइली नागरिकों की मौत की पुष्टि हुई है।
ट्रम्प की धमकी: 'हम जानते हैं खामेनेई कहां हैं, लेकिन उन्हें मारेंगे नहीं'
ट्रम्प ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Truth Social पर लिखा - 'Unconditional Surrender' (बिना शर्त आत्मसमर्पण)। एक अन्य पोस्ट में उन्होंने दावा किया कि 'हमारे ड्रोन ईरानी आकाश पर मंडरा रहे हैं। हम जानते हैं कि खामेनेई कहां छिपे हैं, लेकिन उन्हें मारने का इरादा नहीं है - अभी नहीं।'
वॉट्सऐप हटाने का आदेश, जासूसी का आरोप
ईरानी सरकार ने अपने नागरिकों को निर्देश दिया है कि वे अपने स्मार्टफोन से वॉट्सऐप डिलीट करें। सरकार का दावा है कि इस ऐप के जरिए लोगों की जानकारी इजराइल तक पहुंचाई जा रही है। हालांकि वॉट्सऐप ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि वह एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन का इस्तेमाल करता है और किसी का डेटा साझा नहीं करता।
600 से अधिक मौतें, घायलों का आंकड़ा 1300 पार
13 जून से शुरू हुए इस संघर्ष में अब तक ईरान में करीब 600 मौतें हो चुकी हैं, जबकि 1,300 से अधिक लोग घायल हुए हैं। ईरान सरकार ने अंतिम आधिकारिक आंकड़े सोमवार को जारी किए थे, जिसमें 224 मौतें और 1,277 घायलों की पुष्टि हुई थी। वहीं, ईरान के जवाबी हमले में अब तक कम से कम 24 इजराइली नागरिक मारे गए हैं।
-
iran Vs Israel War: ईरान पर अब तक का सबसे बड़ा हमला, अमेरिका-इजराइल की भीषण बमबारी से दहला नतांज -
US-Iran War में फंसे Trump! “न जीत पा रहे, न छोड़ पा रहे जंग”, Ex CIA चीफ ने दिए अमेरिका की हार के बड़े संकेत! -
Iran US war updates: तेहरान के कई हिस्सों में धमाके; IEA चीफ ने दी वार्निंग, 10 बड़े अपडेट्स -
US-Iran जंग में PAK की फील्डिंग सेट, 200% बढ़े तेल के दाम, इस्लामाबाद में अब क्या भाव मिल रहा पेट्रोल-डीजल? -
Hormuz Crisis: इन देशों के लिए खुला होर्मुज, भारत के शिप को मिलेगा 'सेफ पास' या नहीं? ईरान का नया आदेश -
Air India Crisis: मिडिल ईस्ट जंग का असर! 2,500 फ्लाइट कैंसल, सिर्फ 30% ऑपरेशन—यात्रियों पर पड़ेगा बड़ा असर -
US-Iran War के बीच सऊदी का पलटवार! 5 ईरानी अधिकारियों को 24 घंटे में देश छोड़ने का फरमान, पेट्रोल महंगा होगा? -
Iran Hormuz Toll Plan: होर्मुज के बहाने ईरान करेगा दुनिया को ब्लैकमेल? टोल वसूली के बाद अगला प्लान तैयार -
Middle East Conflict: सऊदी और UAE की ईरान को सबक सिखाने की तैयारी, अमेरिका को दिया बड़ा आफर! -
Iran War: होर्मुज में महायुद्ध की तैयारी! सीजफायर से इनकार, ब्रिटेन ने खोले सैन्य बेस—अब क्या होगा अगला कदम? -
Flight tickets: पेट्रोल-एलपीजी के बाद अब महंगा होगा हवाई सफर? एविएशन मिनिस्टर ने दिया ये जवाब -
No Eid At Al Aqsa: ईद के लिए बंद रही अल-अक्सा मस्जिद, नामाजी बोले- 'हमसे छीन ली मस्जिद, तब हुआ तहस-नहस'












Click it and Unblock the Notifications