Donald Trump Inauguration: डोनाल्ड ट्रंप का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री मोदी ने दोस्त को भेजी स्पेशल चिट्ठी
Donald Trump Inauguration: डोनाल्ड ट्रंप की आज फिर से व्हाइट हाउस में वापसी हो रही है और वो अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति बनने जा रहे हैं। भारत को भी डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होने का न्योता भेजा गया था और भारतीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर समारोह में शामिल हो रहे हैं।
वहीं, विदेश मंत्री एस जयशंकर, जो अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में भारत का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं, वो अपने साथ अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एक पत्र लेकर आए हैं। सूत्रों ने बताया है, कि जयशंकर सोमवार को राष्ट्रपति ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री मोदी के विशेष दूत के तौर पर अमेरिका दौरे पर हैं।

जयशंकर सौंपेगे ट्रंप को दोस्त मोदी का खत
ट्रंप अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के रूप में कार्यभार संभाल रहे हैं। सूत्रों ने बताया है, कि राष्ट्रपति पद के उद्घाटन समारोह में विदेश मंत्री की मौजूदगी भारत की सामान्य प्रथा के अनुरूप है, जिसमें राष्ट्राध्यक्षों और सरकार के प्रमुखों के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए विशेष दूत भेजे जाते हैं। सूत्रों ने पिछले उदाहरणों का हवाला देते हुए बताया है, कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह मई 2023 में नाइजीरिया के राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे, जबकि तत्कालीन पृथ्वी विज्ञान मंत्री किरेन रिजिजू नवंबर 2023 में मालदीव के राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे।
सूत्रों ने बताया है, कि सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी पिछले साल जुलाई में ईरानी राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे और विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा अक्टूबर 2024 में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति और मैक्सिको के राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुई थीं। उन्होंने बताया कि जून 2022 में तत्कालीन विदेश राज्य मंत्री राज कुमार रंजन सिंह फिलीपींस के राष्ट्रपति के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए थे।
हालांकि, अभी तक हमें पता नहीं चल पाया है, कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने डोनाल्ड ट्रंप को जो खत लिखा है, उसमें भारत-अमेरिका संबंधों पर क्या बातें लिखी गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications