अमेरिकी इतिहास में सबसे अमीर है राष्‍ट्रपति ट्रंप का कैबिनेट, 12 मिलियन डॉलर से भी ज्‍यादा दौलत

अमेरिकी इतिहास में सबसे अमीर है डोनाल्‍ड ट्रंप का प्रशासन। बेटी इवांका ट्रंप से लेकर जेरार्ड कश्‍नर, राष्‍ट्रपति की सलाहकार केलेन कॉन्‍वे समेत पूरे स्‍टाफ की कुल दौलत 12 बिलियन डॉलर से भी ज्‍यादा।

वॉशिंगटन। अमेरिकी राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप का प्रशासन अमेरिकी इतिहास में सबसे अमीर प्रशासन है और यह जानकारी व्‍हाइट हाउस की तरफ से ही दी गई है। शुक्रवार को व्‍हाइट हाउस ने ट्रंप की टीम में शामिल स्‍टाफ मेंबर्स के पर्सनल फाइनेंस की जानकारियां सार्वजनिक की है। इन्‍हीं जानकारियों में इस बात का पता लगा है कि ट्रंप की टीम में जो लोग हैं उनके पास कितनी दौलत है।

अमेरिकी इतिहास में सबसे अमीर है राष्‍ट्रपति ट्रंप का कैबिनेट, 12 मिलियन डॉलर से भी ज्‍यादा दौलत

कई जगह है इनवेस्‍टमेंट

राष्‍ट्रपति ट्रंप के प्रशासन के सीनियर स्‍टाफ मेंबर्स के पास 12 बिलियन डॉलर से भी ज्‍यादा की दौलत है। इसमें ट्रंप के दामाद जेरार्ड कश्‍नर, उनकी बेटी इवांका, उनकी सलाहकार केलेन कॉन्‍वे, उनके मुख्‍य रणनीतिकार स्‍टीव बैनन और चीफ ऑफ स्‍टाफ राइंस प्रीबस शामिल हैं। ब्‍लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक 12 बिलियन डॉलर वाले ट्रंप के कैबिनेट मेंबर्स कई जगह पर इनवेस्‍ट करते हैं। अब इस बात की भी जांच की जा रही है कि जो भी तथ्‍य ट्रंप की टीम की ओर से दिए गए वे सभी सही हैं और इनसे किसी तरह का हितों का कोई टकराव तो नहीं हुआ है।

90 मिलियन डॉलर के मालिक ट्रंप दामाद

ट्रंप के दामाद कश्‍नर के पास 90 मिलियन डॉलर से भी ज्‍यादा की दौलत है और उनके पास 22 जनवरी तक 22 वित्‍तीय संस्‍थानों के जरिए यह रकम इकट्ठा हुई थी जिसमें से छह पर उनके माता-पिता का एक साथ मालिकाना हक है। पिछले दिनों ट्रंप की बेटी इवांका भी ट्रंप की टीम का हिस्सा बनी हैं। इवांका और जेरार्ड दोनों को ही व्‍हाइट हाउस की ओर से किसी तरह की कोई सैलरी नहीं दी जाएगी। व्‍हाइट हाउस की वेबसाइट पर जो जानकारी दी गई है कि उसके मुताबिक कश्‍नर के पास 254 मिलियन डॉलर की जो संपत्ति है वह गैरी कोहन की है जो अब ट्रंप के आर्थिक सलाहकार हैं और वह गोल्‍डमैन सैक्‍स के प्रेसीडेंट रह चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+