बर्लिन में ISIS का आतंकी हमला, खचाखच भरे मार्केट में लोगों को ट्रक से रौंदा, 12 मरे
बाजार में फुटपाथ पर खड़े लोगों को तेज रफ्तार से आती ट्रक ने रौंद दिया। आईएसआईएस ने इस आतंकी हमले की जिम्मेदारी ली है।
बर्लिन। तेज रफ्तार से आ रही एक ट्रक ने लोगों से खचाखच भरे बर्लिन के क्रिसमस मार्केट में कइयों को रौंद दिया। इस हादसे में अब तक 12 लोगों की जान जा चुकी है और 48 के घायल होने की खबर है। इस्लामिक आतंकी संगठन आईएसआईएस ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है।

खुशियां मना रहे लोगों के लिए मौत बनकर आई ट्रक
जिस समय यह हादसा हुआ उस समय क्रिसमस मार्केंट में काफी लोग खरीदारी करने के लिए आए हुए थे। इस हादसे में 12 लोगों की मौत हुई है जिसमें ट्रक ड्राइवर के साथ बैठा आदमी भी शामिल है। पुलिस ने ट्रक के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया।

फुटपाथ पर खड़ी भीड़ पर चढ़ गई ट्रक
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक की रफ्तार बहुत तेज थी। यह पैदल चलने वालों के लिए बनाए गए रास्ते पर घुस गई, उस वक्त वहां बहुत भीड़ थी। कई लोगों को कुचलने के बाद यह ट्रक रुकी।
ISIS ने ली आतंकी हमले की जिम्मेदारी
आईएसआईएस ने बर्लिन के मार्केट में ट्रक से किए गए इस हमले की जिम्मेदारी ली है। इससे पहले फ्रांस के नीस में भी इस्लामिक स्टेट ने एक ऐसी ही आतंकी घटना को अंजाम दिया था, जिसमें एक ड्राइवर ट्रक लेकर भीड़ में घुस गया था। उस घटना में 84 लोग मारे गए थे।
हादसे के बाद सोशल मीडिया पर लाइव कवरेज
इस हादसे के बाद मार्केट में मौजूद लोगों ने सोशल मीडिया पर अपने सेफ होने की जानकारी दी। इंटरनेशनल मीडिया ने इस घटना का फेसबुक पर लाइव कवरेज किया जहां घटनास्थल की पल-पल की जानकारी लोगों को मिलती रही।












Click it and Unblock the Notifications