रूस की जमी हुई झील के नीचे दबा मिला 48500 साल पुराना 'जॉम्बी वायरस', ट्विटर पर होने लगा ट्रेंड

48500 साल पुराना जॉम्बी वायरस (Zombie Virus) रूस झील के नीचे से जिंदा होने की टेंशन देने वाली रिपोर्ट सामने आई है। वहीं दूसरी तरफ सोशल मीडिया पर जॉम्बी वायरस ट्रेंड करने लगा है। यूजर्स तरह के मीम्स शेयर करने में लगे हैं।

48,500 Year Old Zombie Virus: कोरोना वायरस का खौफ अभी भी लोगों के दिलों और दिमाग से निकला ही नहीं की अब एक और वायरस ने टेंशन बढ़ा दी है। फ्रांस के साइंटिस्टों ने रूस में जमी हुई झील के नीचे दबे 48 हजार 500 साल पुराने जॉम्बी वायरस को पुनर्जीवित करने का दावा किया है। न्यूयॉर्क पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार फ्रांसीसी वैज्ञानिकों ने 'जॉम्बी वायरस' को पुनर्जीवित करने के बाद एक और महामारी की आशंका जताई है।

इंसानों के लिए नया खतरा!

इंसानों के लिए नया खतरा!

जलवायु परिवर्तन (Climate change) की वजह से प्राचीन पर्माफ्रॉस्ट (बर्फ के नीचे की मोटी सतह) के पिघलने से इंसानों के लिए नया खतरा पैदा हो सकता है। ऐसी आशंका जताई जा रही है कि अब विश्व में कोरोना से भी बड़ी महामारी अपने पैर फैला सकती है। साइंस अलर्ट के अनुसार नया स्ट्रेन स्टडी में 13 वायरसों में से एक है, हर का अपना जीनोम है।

Zombie Virus के जिंदा होने से आने वाला है संकट

Zombie Virus के जिंदा होने से आने वाला है संकट

न्यूयॉर्क पोस्ट न्यूयॉर्क शहर में पब्लिश होने वाला एक डेली न्यूज पेपर है। न्यूयॉर्क पोस्ट ने एक वायरल स्टडी का हवाला दिया है, जिसकी अभी समीक्षा की जानी है। वायरल स्टडी के अनुसार इस जॉम्बी वायरस (Zombie Virus) के जिंदा होने की वजह से पौधों, पशु और इंसानों में और अधिक विनाशकारी स्थिति पैदा हो सकती है।

13 नई बीमारियों का खतरा

13 नई बीमारियों का खतरा

प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार, उत्तरी गोलार्ध के एक चौथाई हिस्से को कवर करने वाली जमी हुई बर्फ ग्लोबल वॉर्मिंग से स्थायी रूप से पिघल रही है। इससे 10 लाख सालों तक जमे हुए कार्बनिक पदार्थों को छोड़ने का अस्थिर प्रभाव पड़ा है, जिसमें संभवतः घातक रोगाणु शामिल हैं। शोधकर्ताओं ने लिखा,'इस कार्बनिक पदार्थ के हिस्से में पुनर्जीवित सेलुलर रोगाणुओं (प्रोकैरियोट्स, एककोशिकीय यूकेरियोट्स) के साथ-साथ वायरस भी शामिल हैं, जो प्रागैतिहासिक काल से निष्क्रिय रहे हैं।'

ट्विटर ट्रेंड बन चुका जॉम्बी वायरस

ट्विटर ट्रेंड बन चुका जॉम्बी वायरस

यूरोपीय रिसर्चरों ने बताया कि 13 नई बीमारियां इससे फैल सकती है, जिसे 'जॉम्बी वायरस' कहा है। दूसरी तरफ जब से इस वायरस की खबर सामने आई है। ट्विटर ट्रेंड बन चुका है। नेटिजन्स तरह-तरह से अपने रिएक्शन दे रहे हैं। भले ही यह भविष्य के बारे में चिंता व्यक्त करने वाला हो, लेकिन एक मीमफेस्ट में बदल गया है। यूजर्स एक के बाद एक मीम्स शेयर करने में लगे हैं। लोगों ने इस वायरस की तुलना फिल्म 'एंडगेम' से कर दी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+