Pics: किन्नरों की विश्व सुंदरी बनीं फिलीपींस की ट्रिक्सी
बैंकॉक| किन्नर होना कोई शर्म की बात नहीं, वो भी हमारी और आपकी तरह इंसान हैं और उन्हें भी जीने का पूरा हक है, सम्मान के साथ, इसी कारण किन्नरों की 'मिस इंटरनेशनल क्वीन' का आयोजन किया जाता है।
जिसे इस साल फिलीपींस की ट्रिक्सी मारिस्टेला ने जीता है। यह आयोजन थाईलैंड के पर्यटन केंद्र पट्टाया में किया गया था। समाचार पत्र 'बैंकॉक पोस्ट' के मुताबिक, फिलीपींस विश्वविद्यालय से स्नातक तक शिक्षा प्राप्त ट्रिक्सी ने शुक्रवार को सौंदर्य प्रतियोगिता के फाइनल में विजेता का ताज पहना और चार लाख बाट की राशि भी जीती।
ब्राजील की वाल्सेका डोमिनिक फेराज दूसरे स्थान पर रहीं, जबकि थाईलैंड की सोपिडा सिरिवत्तानानुकून तीसरे स्थान पर रहीं। गौरतलब है कि 2014 में शुरू हुई इस अनूठी सौंदर्य प्रतियोगिता में अब तक थाईलैंड, अमेरिका, मेक्सिको, जापान, दक्षिण कोरिया, ब्राजील, वेनेजुएला और फिलीपींस की सुंदरियां ताज हासिल करने में सफल रही हैं।













Click it and Unblock the Notifications