डेडबॉडी से लदे ट्रक का एक्सीडेंट, रास्ते पर शव ही शव बिखरे

जोहानसबर्ग। दक्षिण अफ्रीका के जोहानसबर्ग के एम 1 पर उस वक्त का नजारा बेहद भीषण था, जब सड़क पर चारों ओर ताबूत ही ताबूत दिखने लगे। जोहानसबर्ग के एम1 पर शवों के लदे एक ट्रक का एक्सीडेंट हो गया, जिसके बाद ट्रक में लदे शव सड़क पर चारों ओरक फैल गए। ताबूतों में बंद दर्जनों शव हाईवे पर फैल गए। नजारा बेहद भयानक था।

 Trailer transporting bodies stuck on M1

सफेद रंग के ट्रक में 16 व्यस्कों और 26 नवजात बच्चों के शव लदे थे, जिन्हें शेर्लोट मैक्सके एकैडमी हॉस्पिटल से ओलिफ़ेंट्सवेली कब्रिस्तान पहुंचाया जा रहा था। वहां इन शवों को परांपरिक तरीके से अंतिम संस्कार किया जाना था, लेकिन ब्राह्फ़ोंटेन्ने में एम 1 हाईवे पर ट्रक का एक पहिया निकल गया और ट्रक दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

इस एक्सीडेंट के बाद साउथ एम 1 बुरी तरह से जाम हो गया। सड़क पर ताबूतों के ढेर देखकर लोग अपनी गाड़ियां रोकने लगे। फौरन इसकी सूचना अस्पताल को दी गई, जिस के बाद फौरन 4 फॉरेंसिक पैथोलिजी वैन मौके पर पहुंचे और एक-एक कर शवों को वैन में रखकर कब्रिस्तान पहुंचाया गया। अस्पताल का कहना है कति शवों के अंतिम संस्कार के लिए उन्होंने एक प्राइवेट एजेंसी को हायर किया गया है जो शवों को अस्पताल से ले जाकर कब्रिस्तान तक पहुंचाती है। इस हादसे के बाद अस्पताल ने कहा है कि एजेंसी से बात कतरेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+