Trade War: अब भारत पर ये कठोर दांव आजमाने वाले हैं ट्रंप! करीबी सांसद ने दिया इशारा, क्या झेल पाएगा भारत?

Trade War: अमेरिका ने हाल ही में दुनिया भर के कई देशों पर टैरिफ (Import Duty) लगाने की घोषणा की है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार (30 जुलाई) को इन तमाम देशों के साथ-साथ भारत पर भी 25 प्रतिशत का टैरिफ लगाने का ऐलान किया है जो 1 अगस्त से लागू होगा। ट्रंप का इतने से मन नहीं भरा तो उन्होंने यह भी इशारा किया है कि भारत को रूस से तेल और हथियार खरीदने आने वाले वक्त में और भारी पड़ने वाला है।

ट्रंप के सांसद ने दी खुली धमकी

इस बीच, अमेरिका के एक चर्चित सांसद, जिन्हें ट्रंप सरकार का 'वॉर सेल्समैन' भी कहा जाता है, उन्होंने ट्रंप के अगले कड़े फैसले को लेकर संकेत दिए हैं। रिपब्लिकन पार्टी के सांसद लिंडसे ग्राहम, जो अमेरिका में जाने-माने आर्म्स डीलिंग से जुड़े हुए व्यक्ति हैं, वे भारत विरोधी एजेंडे को बढ़ावा देते दिखाई दिए। ग्राहम रूस के कड़े विरोधी के तौर पर जाने जाते हैं और ग्राहम ने ट्रंप के भारत पर लगाए टैरिफ और रूस से व्यापार पर पेनल्टी की धमकी का खुलकर समर्थन किया है।

Trade War

'मुझे खुशी है कि...'

ग्राहम ने सोशल मीडिया साइट 'एक्स' पर ट्रंप के टैरिफ लगाने के फैसले पर टिप्पणी करते हुए कहा, "मुझे बड़ी खुशी है कि डोनाल्ड ट्रंप जैसा शख्स हमारा राष्ट्रपति है। भारत के प्रति उनका रवैया रूस-यूक्रेन युद्ध में शांति लाने और अमेरिकी उत्पादों के लिए नए बाज़ार खोलने का सबसे कारगर तरीका है।" उन्होंने आगे कहा, "राष्ट्रपति ट्रंप भारत पर 25% टैरिफ लगा रहे हैं, साथ ही उन पर रूस से तेल और हथियार खरीदने की स्थिति में जुर्माना भी लगा रहे हैं।" कुल मिलाकर लिंडसे ने ट्रंप के भारत विरोधी एजेंडे का समर्थन किया है।

भारत पर साधा निशाना

लिंडसे ग्राहम ने अपने ट्वीट में यह भी जोड़ा, "राष्ट्रपति ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को खत्म करने और दुनिया को अमेरिकी उत्पादों के लिए खोलने की आपकी सोच में कोई कसर नहीं हैं। रूस पर आप प्रतिबंधों के मामले में सही हैं, आप उनसे बच निकले हो और उनके साथ जीना सीख लिया है। लेकिन तुम यह नहीं समझ रहे हो कि राष्ट्रपति ट्रंप खेल बदल रहे हैं और वे उन देशों पर टैरिफ लगाएंगे जो तुम्हारा तेल और गैस खरीदेंगे, जिससे तुम्हारी युद्ध मशीन प्रभावित होगी।" यहां लिंडसे का इशारा सीधा-सीधा भारत की तरफ था।

ट्रंप के संभावित अगले कदम के बारे में ग्राहम ने कहा, "तुम्हें (रूस) जल्द ही उन देशों से संपर्क करना चाहिए, ताकि पता चल सके कि क्या उनका रवैया भी तुम्हारे जैसा ही लापरवाह है।" यह साफ है कि अमेरिका, रूस पर दबाव बनाने के लिए भारत पर आर्थिक हमले की रणनीति अपना रहा है।

ट्रंप की धमकी नई बात नहीं- रूस

दरअसल, अमेरिका की तरफ से रूस को टैरिफ की धमकी मिल रही थी, जिसके जवाब में रूस ने कहा था कि प्रतिबंधों की धमकी उनके लिए सामान्य हो गई है। इसी पर जवाब देते हुए ग्राहम ने कहा कि ट्रंप रूस के खेल को बदल रहे हैं।

ट्रंप ने पुतिन को दी थी अंतिम चेतावनी

बता दें कि ट्रंप ने मंगलवार को कहा था कि यदि रूस, यूक्रेन में युद्ध को शांत करने की दिशा में कोई कदम नहीं उठाता है, तो अमेरिका 10 दिनों के भीतर रूस पर टैरिफ लागू करना शुरू कर देगा। इस पर क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेस्कोव ने कहा था कि रूस काफी समय से भारी संख्या में प्रतिबंधों का सामना कर रहा है। रूसी विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मारिया जखारोवा ने तो प्रतिबंधों की इस धमकी को रुटीन का हिस्सा बता दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि इससे वेस्ट की ही इकॉनोमी पर संकट आएगा।

इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कमेंट में बताएं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+