Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

कोलंबो में 8 सुसाइड ब्‍लास्‍ट के पीछे 9 हमलावर, एक लेडी बॉम्‍बर भी थी शामिल

Recommended Video

    Sri Lanka Blast में 8 सुसाइड ब्लास्ट के पीछे 9 हमलावर, 1 महिला हमलावर भी शामिल | वनइंडिया हिंदी

    कोलंबो। श्रीलंका पुलिस ने बुधवार को जानकारी दी कि ईस्‍टर संडे के मौके पर जो आठ सीरियल ब्‍लास्‍ट्स हुए थे उसमें नौ सुसाइड बॉम्‍बर्स शामिल थे। श्रीलंका के डिप्‍टी डिफेंस मिनिस्‍टर रुवान विजयवर्धने की ओर से बताया गया है कि एक सुसाइड बाम्‍बर महिला थी। पुलिस ने आठ हमलावरों की पहचान कर ली है। कोलंबो के तीन फाइव स्‍टार होटल्‍स और चर्चों पर हुए हमलों में अब तक 359 लोगों की मौत हो चुकी है। न्‍यूज एजेंसी रॉयटर्स की ओर से बताया गया है कि हमलों के सिलसिले में अब तक 60 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

    दक्षिण एशिया की सबसे खतरनाक घटना

    दक्षिण एशिया की सबसे खतरनाक घटना

    श्रीलंका पुलिस की ओर से बताया गया है कि अब तक 18 लोगों का हिरासत में लिया जा चुका। इन लोगों से पूछताछ की जा रही है। हमलों की जिम्मेदारी आईएसआईएस ने ली है। श्रीलंका की सरकार की ओर से कहा गया था कि हमले 15 मार्च को न्‍यूजीलैंड के क्राइस्‍टचर्च में मस्जिदों पर हुए हमलों की प्रतिक्रियास्‍वरूप अंजाम दिए गए थे। न्‍यूजीलैंड में हुए हमलों में 50 लोगों की मौत हो गई थी। श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में 21 अप्रैल को हुई घटना को दक्षिण एशिया के इतिहास में अब तक की खतरनाक घटना के तौर पर करार दिया जा रहा है।

    मृतकों का आंकड़ा 359 हुआ

    मृतकों का आंकड़ा 359 हुआ

    पुलिस प्रवक्ता रुवान गुनशेकरा की ओर से बताया गया हमलों में मारे गए लोगों की संख्या भी 321 से बढ़कर 359 हो गई है। करीब 500 लोग अभी घायल हैं। पुलिस की ओर से अभी तक यह नहीं बताया गया है कि तीन होटलों और चार चर्च पर हुए हमलों में मारे गए लोगों का आंकड़ा कितना है। पुलिस की ओर से सारी रात घरों में तलाशी ली गई है और 18 और लोगों को गिरफ्तार किया गया है।

    सीरिया का एक नागरिक भी हिरासत में

    सीरिया का एक नागरिक भी हिरासत में

    हमलों में अब तक 60 के करीब लोग गिरफ्तार किए जा चुके हैं। सीरिया का रहने वाला एक व्‍यक्ति भी हिरासत में लिया गया है। पुलिस ने भारी संख्‍या में अज्ञात लोगों को गिरफ्तार किया गया है। साल 2014 में जब मुसलमानों को लेकर यहां पर दंगे हुए थे तो उस समय इतनी संख्‍या में लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया था।

    एक और ब्‍लास्‍ट की खबर से दहशत में लोग

    एक और ब्‍लास्‍ट की खबर से दहशत में लोग

    कोलंबो में उस समय लोग फिर से दहशत में आ गए जब बुधवार की सुबह सिनेमाहॉल के बाहर विस्‍फोटकों से लदी एक मोटरसाइकिल नजर आई। पहले ऐसी खबरें थीं कि सैवॉय सिनेमाहॉल के बाहर एक ब्‍लास्‍ट हुआ है। लेकिन रक्षा मंत्री विजयवर्धने की ओर से बताया गया कि यह ब्‍लास्‍ट नहीं था। स्‍पेशल टास्‍कफोर्स ने संदिग्‍ध मोटरसाइकिल पर बंधे बम का पता लगाया था। टास्‍कफोर्स सीट को खोलने की कोशिश कर रही थी। ऐसा नहीं होने पर उन्‍होंने एक कंट्रोल्‍ड ब्‍लास्‍ट का फैसला लिया।

    लोकसभा चुनावों से जुड़ी हर बड़ी जानकारी के लिए क्लिक करें

    मदद बस एक कॉल दूर

    पहचान पूर्णतः गोपनीय , पेशेवर परामर्श सेवा

    iCALL मेंटल हेल्पलाइन नंबर: 9152987821

    सोम - शनि: सुबह 10 बजे - शाम 8 बजे

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+