सिडनी कैफे की आतंकी घटना की मुस्लिम धर्मगुरुओं ने निंदा की

सिडनी। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में एक चॉकलेट कैफे में तकरीबन 40 लोगों को बंधक बनाए जाने की घटना को ऑस्ट्रेलिया के प्रमुख मुस्लिम धर्मगुरु ने आलोचना की है। समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, देश के सबसे बड़े मुफ्ती इब्राहिम अबू मोहम्मद ने कहा कि देश का मुस्लिम समुदाय, एक सशस्त्र व्यक्ति द्वारा इस्लामी झंडा दिखाकर मार्टिन प्लेस के लिंट कैफे में 30 से ज्यादा लोगों को बंधक बनाए जाने की घटना से आहत है।

sydney attack

एक साझा बयान जारी करके बड़े मुफ्ती और आस्ट्रेलियन नेशनल इमाम्स काउंसिल ने इस आतंकी घटना की निंदा करते हुए कहा कि ऐसे घृणित काम देश और दुनिया में इस्लाम को बदनाम करते हैं। मुस्लिम संगठनों के इस बयान के बाद ऑस्ट्रेलिया में इस बात पर चर्चा तेज हो गयी है कि क्या इस घटना के बाद मुसलमानों के रहन-सहन पर ध्यान देने की जरूरत है।

इससे पहले सिडनी के मुस्लिम नेताओं ने बंधक मामले में मदद की पेशकश के लिए अधिकारियों से मुलाकात की थी। गौरतलब है कि कैफे में बंधक बने लोगों में से छह लोग कैफे से भागने में सफल हुए है। हालांकि पुलिस अभी भी कैफे को घेरे हुए है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+