भारत के खिलाफ जासूसी करने के लिए पाकिस्तान और चीन ने लॉन्च किए सैटेलाइट
बीजिंग। भारत पर नजर रखने के लिए चीन और पाकिस्तान ने मिलकर दो सैटेलाइट बनाई है। चीन ने रिमोट सेंसिंग सैटेलाइट बनाई है, जिसका नाम PRSS-1 है, तो वहीं पाकिस्तान के वैज्ञानिकों ने PakTES-1A नाम से सैटेलाइट तैयार की है। इन दोनों सैटेलाइट को मंगलवार को चीन के उत्तर पश्चिमी प्रांत जियुकुआन सैटेलाइट लॉन्च सेंटर से लांच किया गया। चीन की PRSS-1 सैटेलाइट दिन और रात के समय मॉनिटरिंग करने में सक्षम है, यहां तक कि घने बादलों में भी देखने में सक्षम है।

यह सैटेलाइट जमीन और रिसॉर्सेज सर्वेस, प्राकृतिक आपदा, कृषि अनुसंधान, शहर निर्माण और शी जिनपिंग की महत्वकांक्षी योजना ओबीओआर प्रोजेक्ट पर नजर रखने के लिए इसका इस्तेमाल किया जाएगा। वैज्ञानिकों की मानें तो इस सैटेलाइट से भारत पर पाकिस्तान अपनी नजर रखने के लिए भी करेगा।
चीन के साथ मिलकर पाकिस्तान स्पेस को-ऑपरेशन ने एक सैटेलाइट को लॉन्च किया है। इससे पहले अगस्त 2011 में चीन ने एक कम्युनिकेशन सैटेलाइट PAKSAT-1R को लॉन्च किया गया था। अभी तक पाकिस्तान कुल 5 सैटेलाइट स्पेस में भेज चुका है।
हालांकि स्पेस टेक्नॉलोजी के मामले में पाकिस्तान से भारत कई गुना आगे है। भारत अब तक 43 ऑपरेशनल सैटेलाइट स्पेस में भेज चुका है। भारत के पास सभी प्रकार के मौसम की निगरानी रखने के लिए एक सैटेलाइट लॉन्च कर चुका है, जो रडार से इमेज उपलब्ध करवाता है। इसका इस्तेमाल भारत ने 2016 में पाकिस्तान के खिलाफ किए सर्जिकल स्ट्राइक पर किया था।












Click it and Unblock the Notifications