लापता टाइटैनिक सबमर्सिबल में सवार थे ये 5 लोग, इस टूर के लिए 2 अरबपतियों ने खरीदे थे 6 करोड़ के टिकट

टाइटैनिक का मलबा देखने के लिए गई पनडुब्बी टाइटन रविवार से लापता है। जैसे जैसे समय बीत रहा है उसमें फंसे यात्रियों की जिंदा रहने की उम्मीदें कम होती जा रही हैं। माना जा रहा है कि, सबमर्सिबल के अंदर कुछ घंटों की ही ऑक्सीजन बची है।

अनुमान लगाया जा रहा है कि सबसे अच्छी परिस्थितियों में भी सबमर्सिबल पर गुरुवार सुबह तक ऑक्सीजन खत्म हो सकती है।

titanic-submarine-missing

इसी बीच खोजी अभियान में शामिल अमेरिकी कोस्ट गार्ड ने बताया है कि कनाडा के एक विमान ने सबमर्सिबल की तलाश के दौरान पानी के भीतर 'आवाजों' सुनाई दी हैं। जिसके बाद से एक बार फिर उम्मीदें जाग उठी हैं।

इस सबमर्सिबल के अंदर एक चालक, समेत पांच लोग हैं। इनमें से एक ब्रिटिश व्यवसायी हामिश हार्डिंग हैं। इसके अलावा सबमर्सिबल की कंपनी 'ओशनगेट' के मुख्य कार्यकारी स्टॉकटन रश, पाकिस्तान के अरबपति कारोबारी शहजादा दाऊद और उनका बेटा सुलेमान हैं। इस मिशन में गए तीन यात्रियों से कंपनी ने प्रति व्यक्ति 2 करोड़ रुपए की फीस चार्ज की है।

titanic-submarine-missing

स्टॉकटन रश
स्टॉकटन रश ओशनगेट के सीईओ हैं। उन्होंने ही 2009 में इस कंपनी की स्थापना की थी। रश के नाम निया के सबसे कम उम्र के जेट ट्रांसपोर्ट रेटेड पायलट बनने का रिकॉर्ड है। उन्होंने ये उपलब्धि 19 साल की उम्र में हासिल की थी। 1981 में यूनाइटेड एयरलाइंस जेट प्रशिक्षण संस्थान से उन्हें DC-8 टाइप/कप्तान की रेटिंग मिली। उन्होंने प्रिंसटन यूनिवर्सिटी से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग में बीएसई और यूसी बर्कले हास स्कूल ऑफ बिजनेस से एमबीए किया है।

titanic-submarine-missing

हामिश हार्डिंग
हामिश हार्डिंग यूके के एक व्यवसायी, एविएटर और स्पेस टूरिस्ट हैं। जो संयुक्त अरब अमीरात में रह रहे थे। वह एक्शन ग्रुप के फाउंडर और इंटरनेशनल एयरक्राफ्ट ब्रोकरेज कंपनी एक्शन एविएशन के चेयरमैन हैं। हामिश हार्डिंग की नेटवर्थ करीब 8210 करोड़ रु है। हामिश हार्डिंग वही शख्स हैं जिन्होंने नामीबिया से चीता लाने की परियोजना में भारत सरकार के साथ सहयोग किया था। हार्डिंग को दुनिया भर में उनके खोजपूर्ण अभियानों के लिए जाना जाता है।

हार्डिंग के पास एक्सप्लोरर और अंतरिक्ष पर्यटक के विभिन्न मिशनों के कई गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड हैं। उनकी पत्नी लिंडा और उनके दो बेटे, रोरी और जाइल्स हैं और उनकी लॉरेन नाम की एक सौतेली बेटी और ब्रायन नाम का एक सौतेला बेटा भी है।

शहजादा दाऊद
लापता हुई सबमर्सिबल में एक अन्य पर्यटक ब्रिटिश-पाकिस्तानी व्यवसायी शहजादा दाऊद और उनका बेटा सुलेमान भी शामिल हैं। शहजादा दाऊद पाकिस्तान के सबसे बड़े समूहों में से एक एग्रो कॉर्पोरेशन का उपाध्यक्ष हैं। जिनका उर्वरक, वाहन निर्माण, ऊर्जा और डिजिटल तकनीकों में निवेश है। कैलिफोर्निया स्थित शोध संस्थान SETI के वह ट्रस्टी हैं। शहजादा दाऊद की गिनती पाकिस्तान के सबसे अमीर लोगों में होती है। फिलहाल वे ब्रिटेन में रह रहे। ब्रिटेन के सरे इलाके में वे परिवार के साथ रहते हैं। वह किंग चार्ल्स के मित्र भी हैं और किंग्स चैरिटी द प्रिंसेस ट्रस्ट इंटरनेशनल के बोर्ड सदस्य हैं।

titanic-submarine-missing

सुलेमान दाऊद
सुलेमान शहजादा दाऊद के बेटा हैं। वह अभी सिर्फ 19 साल के हैं। सुलेमान अपने पिता, अपनी मां क्रिस्टीन और अपनी बहन अलीना के साथ ब्रिटेन में रहते थे।

पॉल-हेनरी नार्गोलेट
पॉल-हेनरी नारजोलेट ई/एम ग्रुप और आरएमएस टाइटैनिक इंक. के अंडरवाटर रिसर्च के निदेशक हैं। वह स्टॉकटन रश के साथ ओशनगेट अभियान का नेतृत्व कर रहे थे। सबमर्सिबल को वही चला रहे थे। नारजोलेट का जन्म फ्रांस के शैमॉनिक्स में हुआ था, हालांकि उन्होंने अपने जीवन के 13 साल अफ्रीका में अपने परिवार के साथ बिताए।

16 साल की उम्र में जब वह अपनी शिक्षा पूरी करने के लिए पेरिस लौटे आए। उन्होंने 20 से अधिक वर्षों तक फ्रांसीसी नौसेना में सर्विस की है। इसके बाद वह वह फ्रेंच इंस्टीट्यूट फॉर रिसर्च एंड एक्सप्लॉयटेशन ऑफ द सी (IFREMER) में शामिल हो गए।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+