नया नहीं है गुरुवार को मक्का में हुआ हादसा, पहले भी गई हैं जानें
अबू धाबी। गुरुवार को एक बार फिर से सऊदी अरब की पवित्र मस्जिद मक्का में भगदड़ से 300 से ज्यादा लोगों की मौत हो गई और 400 से ज्यादा लोग घायल हो गए। इस हादसे के बाद से ही लोगों में डर और घबराहट की स्थिति है। अभी कुछ दिनों पहले भी इसी तरह के एक हादसे में लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी थी। यह पहला मौका नहीं जब इस तरह के हादसे की वजह से मक्का में सैंकड़ों लोगों की जान गई है।

शैतान को पत्थर मारने में हुईं घटनाएं
गुरुवार को यहां पर हज के दौरान आए तीर्थयात्री जब शैतान को पत्थर मारने की परंपरा को पूरा कर रहे थे, उसी समय मची भगदड़ में देखते ही देखते लोगों की जानें चली गईं। आइए आपको बता दें इससे पहले कब-कब मक्का में इस तरह की घटनाओं ने लोगों की जिंदगी छीन ली।
- 2 जुलाई 1990-मक्का से मीना की ओर से जाने वाली पैदल तीर्थयात्रियों के लिए बनी टनल के अंदर भगदड़ मचने से 1,426 तीर्थयात्रियों की मौत।
- 23 अप्रैल 1998- शैतान को पत्थर मारने के दौरान मची भगदड़ में 270 तीर्थयात्रियों की मौत।
- 9 अप्रैल 1998- जमारात पुल पर हुई एक घटना में 118 तीर्थयात्रियों की मौत।
- 5 मार्च 2001- शैतान को पत्थर मारने की परंपरा के दौरान मची भगदड़ में 35 तीर्थयात्रियों की मौत।
- 11 फरवरी 2003-शैतान को पत्थर मारने के दौरान हादसा, 14 तीर्थयात्रियों की मौत।
- 1 फरवरी 2004-मीना में पत्थर मारने के दौरान मची भगदड़ में 251 तीर्थयात्रियों की मौत और 244 घायल।
- 12 जनवरी 2006-हज के अंतिम दिन शैतान को पत्थर मारने के दौरान मची भगदड़ में 346 तीर्थयात्रियों की मौत, 289 की मौत।
- 12 सितंबर 2015-क्रेन गिरने की वजह से मक्का में 107 लोगों की मौत।
आग की घटनाओं में भी मारे गए लोग
- दिसंबर 1975-गैस सिलिंडर के फटने से 200 तीर्थयात्रियों की मौत।
- 15 अप्रैल 1997-टेंट में लगी आग की वजह ये 343 तीर्थयात्रियों की मौत।
- 1 नवंबर 2011-कोच में आग लगने की वजह से दो तीर्थयात्रियों की मौत।












Click it and Unblock the Notifications