'पृथ्वी से टकराएगा उल्कापिंड और उसके साथ होगी एलियंस की एंट्री', शख्स ने खुद को बताया टाइम ट्रैवलर
Aliens News: दुनिया में बहुत से लोगों ने एलियंस देखने का दावा किया। अपनी बातों को प्रूफ करने के लिए उन्होंने वीडियो और फोटो भी दिखाए, लेकिन वैज्ञानिकों ने कभी पुख्ता तौर पर एलियंस के होने की बात स्वीकार नहीं की। अब एक शख्स ने एलियन्स को लेकर अजीबो-गरीब दावा किया है। साथ ही वो खुद को टाइम ट्रैवलर बता रहा।

टिकटॉक पर डाला वीडियो
डेलीस्टार की रिपोर्ट के मुताबिक ये दावा जिस शख्स ने किया है, उसे टिकटॉक पर Eno Alric या 'theradianttimetraveler' नाम से जाना जाता है। हाल ही में उसने टिकटॉक पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिससे हड़कंप मच गया। वैसे तो टिकटॉक भारत में बैन है, लेकिन कई लोगों ने उस वीडियो को डाउनलोड करके यूट्यूब और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शेयर कर दिया।

बताई ये तारीखें
Eno Alric के मुताबिक 30 नवंबर 2022 को जेम्स वेब टेलीस्कोप एक नए ग्रह की खोज करेगा, जो पृथ्वी की तरह होगा। फिर 8 दिसंबर 2022 को एक उल्कापिंड पृथ्वी से टकराएगा, जिसमें नई प्रकार की धातुएं और विदेशी प्रजातियां शामिल होंगी। इसके बाद 6 फरवरी 2023 को 4 युवक एक उपकरण की खोज करेंगे, जो अन्य आकाशगंगाओं के लिए एक वर्महोल खोलता है।

अमेरिका में आएगी सुनामी
ये सिलसिला आगे चलता रहेगा। 23 मार्च 2023 को मारियाना ट्रेंच की खोज करने वाले वैज्ञानिकों की टीम प्राचीन प्रजातियों की खोज करेगी। उसके बाद 15 मई 2023 को अमेरिका पश्चिम तट पर 750 फीट की सुनामी आएगी। उसने ये भी दावा किया कि वो एक टाइम ट्रैवलर है और वो साल 2671 से यात्रा करके लौटा है।

लोगों ने दी कैसी प्रतिक्रिया?
वैसे उसने कोई खास सबूत नहीं दिया, इस वजह से लोग उसकी थ्योरी पर सवाल उठा रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुआ लिखा कि आज कल टाइम ट्रैवल करने वालों की संख्या बढ़ती जा रही। ये लोग बेवकूफ बनाते हैं और कभी ये नहीं बताते की कैसे टाइम ट्रैवल किया। एक शख्स ने Eno Alric को पागल कह दिया। हालांकि बहुत से लोग उनकी बात को सच मान रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications