घरेलू हिंसा के खिलाफ इशारे के इस्तेमाल ने बचाया
वॉशिंगटन, 09 नवंबर। मामला अमेरिका के केंटकी का है. स्थानीय पुलिस ने बताया कि लड़की गाड़ी में आगे वाली पैसेंजर सीट पर बैठी थी और उसने वहीं बैठे बैठे बगल से गुजरने वालों को इशारा कर उनका ध्यान अपनी तरफ खींचने की कोशिश की. इस इशारे में हथेली को बाहर की तरफ दिखा कर फिर उंगलियों से अंगूठे को अंदर की तरफ दबा दिया जाता है.

इसे टिक टॉक पर कई लोगों और संस्थाओं ने हिंसा के खिलाफ इशारे के रूप में दिखाया है. इसका इस्तेमाल कर हिंसा का सामना कर रहा व्यक्ति हिंसा करने वाले को सतर्क किए बिना अपने हालात के बारे में दूसरों को आगाह कर सकता है.
उपयोगी इशारा
केंटकी में इस लड़की ने जब इस इशारे का इस्तेमाल किया तो एक दूसरी गाड़ी के चालक ने इसे पहचान लिया और आपातकाल सेवाओं को फोन कर दिया.

लड़की जिस गाड़ी में थी उसे रोकने के लिए तुरंत एक टीम भेज दी गई. स्थानीय पुलिस विभाग के अधिकारी गिल्बर्ट आचिआर्दो ने कहा, "वो इशारा ही सब कुछ था. अगर उस लड़की ने वो इशारा नहीं किया होता और उसे किसी ने पहचाना नहीं होता तो पता नहीं क्या होता. संभव है कि इस मामले का अच्छा अंत नहीं हुआ होता."
उन्होंने यह भी कहा, "हमें लगता है कि पूरे देश में गाड़ी चलाने वालों और कानूनी एजेंसियों को इस इशारे के बार में बताया जाना चाहिए और मुझे लगता है कि भविष्य में यह काफी उपयोगी सिद्ध होगा."
बचाव अभियान
आचिआर्दो ने बताया कि इस मामले में 61 साल के जेम्स हर्बर्ट ब्रिक को गैर कानूनी तरीके से बंधक बनाने और एक नाबालिग से संबंधित यौन सामग्री रखने के आरोपों में गिरफ्तार कर लिया गया है. जांच में एफबीआई भी शामिल हो गई है और अतिरिक्त आरोप भी लगाए जा सकते हैं.

लड़की को अस्पताल ले जाया गया और उसके बाद उसके परिवार से मिलाया गया. उसका परिवार नार्थ कैरोलाइना के ऐशवील में रहता है. उन्होंने दो ही दिन पहले अपनी बेटी के लापता होने की शिकायत पुलिस में दर्ज करवाई थी.
पुलिस ने बताया कि लड़की ब्रिक को जानती थी और शुरू में उसके साथ अपनी मर्जी से गई थी, लेकिन बाद में डर गई थी. ब्रिक उसे ओहायो में अपने रिश्तेदारों से मिलवाने ले गया था लेकिन जब उसे लगा कि उन्हें पता चल चुका है कि उस लड़की के लापता होने की शिकायत की गई है तो वो उसे लेकर वहां से निकल गया.
जिस ड्राइवर ने राजमार्ग से 911 पर आपातकाल को फोन किया वो उनकी गाड़ी का पीछा करता रहा और एक अधिकारी को ताजा हालात तब तक बताता रहा जब तक गाड़ी को रोक लड़की को बचा नहीं लिया गया.
सीके/एए (रॉयटर्स, एपी)
Source: DW
-
Khamenei Last Photo: मौत से चंद मिनट पहले क्या कर रहे थे खामनेई? मिसाइल अटैक से पहले की तस्वीर आई सामने -
38 साल की फेमस एक्ट्रेस को नहीं मिल रहा काम, बेच रहीं 'ऐसी' Photos-Videos, Ex-विधायक की बेटी का हुआ ऐसा हाल -
Uttar Pradesh Petrol-Diesel Price: Excise Duty कटौती से आज पेट्रोल-डीजल के दाम क्या? 60 शहरों की रेट-List -
KBC वाली तहसीलदार गिरफ्तार, कहां और कैसे किया 2.5 करोड़ का घोटाला? अब खाएंगी जेल की हवा -
Lockdown का PM मोदी ने क्या सच में ऐलान किया? संकट में भारत? फिर से घरों में कैद होना होगा?- Fact Check -
साथ की पढ़ाई, साथ बने SDM अब नहीं मिट पा रही 15 किलोमीटर की दूरी! शादी के बाद ऐसा क्या हुआ कि बिखर गया रिश्ता? -
Kal Ka Mausam: Delhi-Noida में कल तेज बारिश? 20 राज्यों में 48 घंटे आंधी-तूफान, कहां ओलावृष्टि का IMD अलर्ट? -
27 की उम्र में सांसद, अब बालेन सरकार में कानून मंत्री, कौन हैं सोबिता गौतम, क्यों हुईं वायरल? -
'मेरा पानी महंगा है, सबको नहीं मिलेगा', ये क्या बोल गईं Bhumi Pednekar? लोगों ने बनाया ऐसा मजाक -
Gajakesari Yoga on Ram Navami 2026: इन 4 राशियों की बदलेगी किस्मत, पैसा-सम्मान सब मिलेगा -
Uttar Pradesh Weather Alert: यूपी में 6 दिन का IMD अलर्ट! 36 जिलों में बारिश-आंधी, Lucknow में कैसा रहेगा मौसम -
IPS Success Love Story: एसपी कृष्ण ने अंशिका को पहनाई प्यार की 'रिंग', कब है शादी? कहां हुई थी पहली मुलाकात?












Click it and Unblock the Notifications