कैलिफ़ोर्निया: स्कूल में गोलियां चली, तीन की मौत
Getty Images
सांकेतिक तस्वीर
अमरीका में कैलिफ़ोर्निया के एक प्राथमिक स्कूल में गोलियां चली हैं. उत्तरी कैलिफ़ोर्निया में तहेमा काउंटी के इस स्कूल में कम से कम तीन लोग मारे गए हैं और कई बच्चे ज़ख़्मी भी हुए हैं.
पुलिस का कहना है कि उसने बंदूक़धारी हमलावर को मार दिया है. स्कूल अब भी सुरक्षाबलों के घेरे में है.
अमरीका में हाल के दिनों में गोलीबारी की ऐसी कई घटनाएं हुई हैं. इससे पहले टेक्सस के एक चर्च में हुई गोलीबारी में 25 लोग मारे गए थे.












Click it and Unblock the Notifications