Video: यह कंपनी रोबोट के माध्यम से मात्र 45 सेकंड में बनाती है स्वादिष्ट पिज्जा, देखिए रोबोट के हाथ की सफाई
एलन मस्क की स्पेसएक्स कंपनी के तीन पूर्व इंजीनियरों ने एक अद्भुत कारनामा करके दिखाया हैं। तीनों इंजीनियरों ने एक ऐसा रोबोट बनाया है जो हर 45 सेकेंड में एक पिज्जा बना सकता है।
वाशिंगटन, 26 दिसंबर। एलन मस्क की स्पेसएक्स कंपनी के तीन पूर्व इंजीनियरों ने एक अद्भुत कारनामा करके दिखाया हैं। तीनों इंजीनियरों ने एक ऐसा रोबोट बनाया है जो हर 45 सेकेंड में एक पिज्जा बना सकता है।
तीनों ने स्टेलर पिज्जा के नाम से एक रेस्टोरेंट खोला है। इस रेस्टोरेंट में रोबोट मशीन के द्वारा पिज्जा बनते हैं। लॉस एंजिलस में यह रेस्टोरेंट अगले साल से खुलेगा। इस रेस्टोरेंट में लगी रोबोट मशीन मात्र 45 सेकेंड में पिज्जा तैयार करने में सक्षम होगी।

साल 2019 में खुली थी कंपनी, अगले साल से डिलीवर करेगी पिज्जा
इस कंपनी को मई 2019 में स्पेसएक्स के तीन इंजीनियरों बेन्सन त्साई, ब्रायन लैंगोन और जेम्स वहाविसन ने खोला था। स्टेलर पिज्जा के सीईओ त्साई ने एलोन मस्क की कंपनी में पांच साल बिताए जहां उन्होंने रॉकेट और उपग्रहों के लिए उन्नत बैटरी सिस्टम डिजाइन किए। स्टेलर पिज्जा की रोबोटिक मशीन पांच मिनट से कम समय में पिज्जा बना सकती है, बेक कर सकती है और उसे सजा सकती है।

ऐसे बनता है मशीन से पिज्जा
सबसे पहले आटे की लोई मशीन में डाली जाती है, जहां इसे पिज्जा का आकार दिया जाता है और गोल आकार में ढाला जाता है। जैसे ही पिज्जा की ब्रैड तैयार हो जाती इसके बाद मशीन ब्रेड को चटनी और अन्य खाद्य पदार्थों से सजा देती है। इसके बाद कच्चे पिज्जा को रोबोटिक मशीन में जरूरी उच्च तापमान पर गर्म किया जाता है।

पिज्जा की क्वॉलिटी पर रखा जाता है खास ध्यान
पिज्जा स्टेलर कंपनी के कर्मचारियों में स्पेसएक्स के एक पूर्व कार्यकारी शेफ, टेड सिज्मा भी शामिल हैं, जिनकी लिंक्डइन प्रोफाइल कहती है कि उन्होंने स्पेसएक्स के लिए खाद्द सेवा कार्यक्रम का गठन किया था। कंपनी के लिए उच्च गुणवत्ता और किफायती पिज्जा बनाने के प्रयास में सिज्मा ने पिज्जा सलाहकार नोएल ब्रोनर के साथ मिलकर काम किया। यह कंपनी पेपरोनी और सुप्रीम पिज्जा बनाती है, ग्राहक अपने लिए प्जाज, बेकन, चिकन और जैतून सहित अपनी पसंद का पिज्जा भी बनवा सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications