'ताइवान के बारे में सोचा तो जल जाओगो', ड्रैगन ने दी अमेरिका को चेतावनी
नई दिल्ली, 29 जुलाई। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अपने समकक्ष अमेरिका के राष्ट्रपति को ताइवान के मु्द्दे पर आगाह किया। चीनी मीडिया के अनुसार गुरुवार को शी जिनपिंग ने चीन की ताइवान को लेकर अपनी रणनीति के स्पष्ट संकेत दिए। इसके साथ ही उन्होंने अमेरिका को भी आड़े हाथों लिया। चीन के राष्ट्रपित शी जिनपिंग ने कड़े शब्दों अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन को आग से न खेलने की चेतावनी दी।

चीनी अपनी विस्तारवादी नीति के आगे झुकने को तैयार नहीं है। गुरुवार को दो घंटे से अधिक समय तक चलने वाला आभासी शिखर सम्मेलन बीजिंग और वाशिंगटन के स्व-शासित द्वीप पर खुले संघर्ष के जोखिम के रूप में हुआ, जिसे चीन अपने क्षेत्र का हिस्सा मानता है। चीन की सरकारी शिन्हुआ समाचार एजेंसी के अनुसार चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ताइवान के विषय में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन से कहा कि आग से खेलने वाले जल जाते हैं। जिनपिंग ने आगे कहा 'मुझे उम्मीद है कि अमेरिकी पक्ष इसे पूरी तरह से समझेगा'।
ताइवान पर चीन ने कहा कि कि यह चीन की राष्ट्रीय संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की मजबूती के लिए जरूरी है। ताइवान पर चीन की नीति 1.4 बिलियन से अधिक चीनी लोगों की दृढ़ इच्छा का परिणाम है। वहीं इससे पहले बुधवार को चीन ने बुधवार को चेतावनी दी थी कि अगर इस विषय में अमेरिका पड़ेगा तो उसे इसके गंभीर परिणाम भुगतने पड़ सकते हैं।
फिलहाल संयुक्त राज्य अमेरिका ताइवान की रक्षा करेगा या नहीं ये अब तक साफ नहीं हो पाया है। बाइडेन के विरोधाभासी बयान कुछ और ही कहते हैं। दरअसल, बाइडेन ने मई में कहा था कि हमारी रणनीति में कोई बदलाव नहीं है। लेकिन हम अपने देश के हितों को सर्वोपरि रखेंगे।












Click it and Unblock the Notifications