इस कुत्ते के पास हैं 5.5 लाख के 8 आईफोन और सोने की घड़ियां

नई दिल्ली। हाल ही में लॉन्च हुए आईफोन 7 की बिक्री बीते शुक्रवार से दुनिया भर में शुरू हो गई है। चीन में 256 जीबी के आईफोन 7 की कीमत 7,988 युआन यानी 1,198 डॉलर (करीब 80,000 रुपए) है।

जहां एक ओर सिर्फ एक आईफोन 7 के लिए लोग लंबी-लंबी लाइनें लगा रहे हैं, वहीं चीन में एक ऐसा कुत्ता है, जिसके पास एक-दो नहीं, बल्कि 8 आईफोन 7 हैं। इस तरह से देखा जाए तो इन सभी फोन की कुल कीमत करीब 5 लाख 60 हजार रुपए है।

चीन के रियल एस्टेट किंग के बेटे का है ये कुत्ता

चीन के रियल एस्टेट किंग के बेटे का है ये कुत्ता

ये कुत्ता चीन के रियल एस्टेट किंग वांग जियानलिन के बेटे वांग सिकॉन्ग का है। अपने कुत्ते के लिए सिकॉन्ग ने आईफोन-7 की रिलीज के दिन ही एक-दो नहीं, बल्कि पूरे 8 आईफोन 7 खरीदे हैं।

इस कुत्ते का नाम है कोको, जिसके लिए आईफोन खरीदने के बाद आठों आईफोन के साथ सिकॉन्ग ने अपने कुत्ते कोको की फोटो को सोशल मीडिया अकाउंट वीबो पर शेयर किया है। आपको बता दें, चीन में वीबो ठीक वैसा काम करता है, जैसा भारत में ट्विटर।

रोज गोल्ड और ब्लैक वैरायटी के हैं फोन

रोज गोल्ड और ब्लैक वैरायटी के हैं फोन

तस्वीर में कोको के पास रोज गोल्ड और ब्लैक सभी वैरायटी के आईफोन 7 दिख रहे हैं। वीबो पर पोस्ट की गई इस तस्वीर के नीचे कैप्शन लिखा है- 'मुझे सोशल मीडिया पर दिखावा करने वाली पोस्ट बिल्कुल पसंद नहीं हैं। क्या मतलब है इसका? मुझे ऐसा करने के लिए मजबूर मत करो?'

कुत्ते का भी है वैरिफाइड वीबो अकाउंट

आपको बता दें कि सिकॉन्ग के कुत्ते कोको का एक वीबो अकाउंट भी है। इससे भी बड़ी बात यह है कि यह अकाउंट वैरिफाइड अकाउंट है। वीबो पर कोको के करीब 19 लाख फॉलोअर्स भी हैं।

सोने की घड़ी के लिए भी चर्चा में आया था ये कुत्ता

सोने की घड़ी के लिए भी चर्चा में आया था ये कुत्ता

ऐसा पहली बार नहीं है कि वांग सिकॉन्ग का ये कुत्ता चर्चा में आया है। इससे पहले भी कोको चर्चा में रह चुका है। इससे पहले उस वक्त कोको की एक तस्वीर खूब वायरल हुई थी, जिसमें वह अगले दोनों पैरों में सोने की घड़ी पहने हुए दिख रहा था।

मई 2015 में वांग सिकॉन्ग ने अपने कुत्ते कोको को एपल की सोने की दो घड़ियां दी थीं और उसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर भी डाली थी। सोशल मीडिया पर तस्वीर के साथ एक स्टेट भी लिखा है- मेरी नई घडियां! मेरे पास चार लंबे पैर हैं, इसलिए चार घड़ियां होनी चाहिए थीं, लेकिन फिर वो कुछ अजीब लगता, इसलिए मैंने सिर्फ दो ही घड़ियां पहनी हैं। क्या आपके पास भी है ये घड़ी?

सिकॉन्ग को कहते हैं- 'द नेशन्स हसबैंड'

सिकॉन्ग को कहते हैं- 'द नेशन्स हसबैंड'

चीन के रियल एस्टेट किंग वांग जियानलिन के बेटे वांग सिकॉन्ग को द नेशन्स हसबैंड (देश का पति) कहकर भी बुलाया जाता है। दरअसल, वह चीन के मोस्ट एलिजिबल बैचलर (सबसे अधिक लोगों का चहेता कुंवारा इंसान) हैं, जिसके चलते उन्हें ऐसा नाम दिया गया है।

सिकॉन्ग को अपने पैसों का दिखावा करने, घमंडी होने और अनैतिक रहन-सहन के लिए अधिक जाना जाता है। सिकॉन्ग उस समय भी खूब चर्चा में रहे थे, जब उन्होंने बताया था कि उन्हें कैसी गर्लफ्रेंड अच्छी लगती है। सिकॉन्ग ने कहा था कि वे किसी लड़की की छाती देखने के बाद इस बात का फैसला करते हैं कि उसे गर्लफ्रेंड बनाना है या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+