कभी बिकिनी पहनकर करती थी रैंप वॉक, आज सड़कों से उठा रही है कूड़ा

नई दिल्ली। कहते हैं कि कोई काम छोटा नहीं होता। काम किस मकसद के किया जा रहा है ये महत्वपूर्ण होता है। ऐसा ही कुछ एक ब्यूटी क्वीन ने किया है। अपनी खूबसूरती से कई ब्यूटी कांटेस्ट जीतने वाली ये मॉडल अब सड़कों की सफाई का काम कर रही है। जो पहले बिकिनी और गाउन पहनकर रैंप वॉक किया करती थी अब वो सड़कों पर झाड़ू लगा रही है। हम बात कर रहे हैं मिस स्टेटन आयरलैंड 2017 की फर्स्ट रनरअप निकोल डॉज की।

 मॉडल बनी स्वीपर

मॉडल बनी स्वीपर


23 साल की निकोल कई ब्यूटी कांटेस्ट में हिस्सा ले चुकी है। कई खिताब जीत चुकी है, लेकिन अब वो न्यूयॉर्क की स्टेटन सिटी की गलियों की सफाई करती नजर आएंगी। निकोल अब स्ट्रीट स्वीपर का काम करेगी। अपने पिता और चाचा के बाद निकोल ने भी इस काम को चुना है।

 पिता से मिली प्रेरणा

पिता से मिली प्रेरणा


निकोल का कहना है कि उनके पिता पिछले 18 सालों से न्यूयॉर्क की सड़कों को साफ-सुथरा रख रहे हैं। ऐसे में उन्हें इस काम के लिए अपने पिता से प्रेरणा मिली। निकोल ने कहा कि उनके पिता और चाचा सालों से ये काम कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो अपने गैराज में एक मात्र महिला हैं, जो एक मकैनिकल झाड़ू को ऑपरेट करती है।

 कितनी मिलेगी सैलरी

कितनी मिलेगी सैलरी


निकोल के मुताबिक स्वीपर के काम में सैलरी भी इतनी बुरी नहीं है। शुरुआत में सफाई कर्मचारी को करीब 35,000 डॉलर दिए जाते हैं। जिसके बाद 1 साल पूरा होने के बाद इसे बढ़ाकर 50000 डॉलर कर दिया जाता है। जबकि 5 साल पूरे होने पर सैलरी 73000 डॉलर के करीब हो जाती है। ऐसे में सैलरी के हिसाब से ये काम बुरा नहीं है।

 गाउन से यूनिफॉर्म में पहुंची निकोल

गाउन से यूनिफॉर्म में पहुंची निकोल


निकोल का कहना है कि वो पहले गाउन और स्वीम सूट में रैंप वॉक करती थी, लेकिन अब एक सफाई कर्मचारी की यूनिफॉर्म में झाड़ू लगाती दिखेंगी। उन्होंने कहा कि वो अपने फैसले से बहुत खुश है और पिता से प्रेरित होकर ये काम कर रही है। वो एक स्वीपर के तौर पर सड़कों को सफाई करेगी और लोगों को सफाई के लिए संदेश भी देंगी।

 2013 से ब्यूटी कंप्टीशन में ले रही है हिस्सा

2013 से ब्यूटी कंप्टीशन में ले रही है हिस्सा


निकोल साल 2013 से ही ब्यूटी कांप्टीशन में हिसा ले रहा है। वो मिस ब्रॉक्लिन प्रतियोगिता, 2016 में लाइफस्टाइल और फिटनेस में मिस स्टेटन आयरलैंड कंप्टीशन में हिस्सा ले चुकी हैं। लेकिन अब वो अपने पिता के साथ काम करना चाहती है और उनसे काम करने का तरीका सीखना चाहती है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+