पैराशूट नहीं खुलने पर 15 हजार फीट की ऊंचाई से गिरा सैनिक, फिर जो हुआ वह अकल्पनीय था
अमेरिकी सैनिकों के साथ प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान पूरी तरह पैराशूट न खुलने से एक ब्रिटिश सैनिक 15 हजार फुट की ऊंचाई से जमीन पर आकर गिरा। यह घटना 6 जुलाई की है।
लंदन, 14 जुलाई। अमेरिकी सैनिकों के साथ प्रशिक्षण अभ्यास के दौरान पूरी तरह पैराशूट ना खुलने से एक ब्रिटिश सैनिक 15 हजार फुट की ऊंचाई से जमीन पर आकर गिरा। यह घटना 6 जुलाई की है, जिसमें ब्रिटिश सैनिक का हाई एल्टीट्यूड लो ओपनिंग (HALO) जंप पूरी तरह नहीं खुल सका और वो सैनिक 15 हजार फुट की ऊंचाई से कैलिफोर्निया स्थित एक छत पर जाकर गिरा। हालांकि उस सैनिक का नाम क्या था, वह सेना की किस टुकड़ी से था और वह किन अमेरिकी सैनिकों के साथ अभ्यास कर रहा था, ब्रिटिश दूतावास ने इसकी जानकारी नहीं दी है। यह पता चला है कि यह अभ्यास कैलिफोर्निया नेशनल गार्ड बेस कैंप रॉबर्ट्स से किया जा रहा था।
Recommended Video

उड़ान के दौरान सैनिक का पैराशूट हुआ फेल
उड़ाने के दौरान जब सैनिक ने अपने पैराशूट को खोलने की कोशिश की तो दुर्भाग्यवश वह पैराशूट पूरी तरह खुल नहीं पाया। जिसके कारण वह 322 किलोमीटर उत्तर में एटास्केडरो में एक घर की छत को तोड़ते हुए सीधे किचन में आकर गिरा।

शुक्र है कि घर में कोई नहीं था
जानकारी के अनुसार वह सैनिक जिस घर में गिरा उस वक्त उस घर में कोई नहीं था। पैराशूटर को गिरता देख पड़ोसियों ने 911 नंबर पर कॉल कर मदद मांगी और उसकी मदद करने के लिए भागे।

15 हजार फीट की ऊंचाई से गिरे सैनिक का क्या हुआ
एटास्केडरो पुलिस विभाग ने अपने फेसबुक पेज पर इस घटना की जानकारी देते हुए सैनिक के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि वह होश में था लेकिन दर्द से कराह रहा था, उसे कोई गंभीर चोट नहीं लगी थी। उसका इलाज एटास्केडरो फायर एंड इमरजेंसी सर्विसेज द्वारा किया गया, जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।
वहीं, ब्रिटिश दूतावास ने बताया कि सैनिक अब ठीक हो रहा है। ब्रिटिश दूतावास ने सैनिक की मदद करने वाले पड़ोसियों का भी आभार व्यक्त किया है। फोटो साभार: ऑफिशियल पेज/भारतीय थल सेना

क्या होती है HALO जंप
अमेरिकी सैन्य 2014 मिलिट्री फ्रीफॉल ऑपरेशंस फील्ड मैनुअल के अनुसार HALO जंप के दौरान एक व्यक्ति को 35 हजार फीट की ऊंचाई से हेलीकॉप्टर से गिराया जाता है। लेकिन, पैराशूट को आप तब तक नहीं खोल सकते जब तक आप 6 हजार फीट या उससे कम ऊंचाई पर न हों।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications