ड्यूटी के दौरान महिला पुलिस के साथ कार में संबंध बना रहा था अधिकारी, छोड़नी पड़ी नौकरी

नई दिल्ली। ड्यूटी के दौरान महिला पुलिसकर्मी के साथ कार में शारीरिक संबंध बनाना एक पुलिस अफसर को महंगा पड़ गया। मामला सामने आने के बाद महिला पुलिसकर्मी ने नौकरी छोड़ दी वहीं अफसर अब अपनी जॉब बचाने में लगा हुआ है। बता दें कि दोनों एक दूसरे के साथ काफी समय से रिलेशनशिप में थे और एक ही पुलिस स्टेशन में काम करते थे। पेट्रोलिंग के दौरान वह एक दूसरे में इस तरह खो गए की ड्यूटी पर होने के दौरान कार में ही संबंध बनाने लगे।

पेट्रोलिंग कार में ही बनाया संबंध

पेट्रोलिंग कार में ही बनाया संबंध

दरअसल, यह मामला इंग्लैंड के वेल्स का है जहां 59 वर्षीय अलेक्स प्रिस और 28 साल की एब्बी पॉवेल एक ही पुलिस स्टेशन में काम करते थे। इसी बीच दोनों में प्यार हुआ और साथ में पेट्रोलिंग करने लगे। दोनों पर प्यार का भूत इस कदर सवार हो गया कि वह पुलिस की वर्दी में ही पेट्रोलिंग कार में संबंध बनाने लगे। मामले का खुलासा होने के बाद जहां एब्बी पॉवेल ने पुलिस की नौकरी छोड़ दी वहीं अलेक्स प्रिस की नौकरी पर खतरा मंडरा रहा है। बता दें कि मामले की जांच एक कमेटी कर रही है।

साथी कर्मचारियों ने कही ये बात

साथी कर्मचारियों ने कही ये बात

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक घटना दो साल पहले की है लेकिन इसका खुलासा एक वर्ष पहले हुआ था। महिला पुलिसकर्मी ने ड्यूटी के दौरान साथी अफसर के साथ कार में संबंध बनाने की बात स्वीकार कर ली है। जांच में पता चला है कि वह दोनों पहले से ही एक दूसरे के साथ रिलेशनशिप में थे। हालांकि कमेटी मामले की जांच कर रही है और अभी तक कोई फैसला नहीं दिया है। इतना ही नहीं पुलिस स्टेशन में काम करने वाले उनके साथी कर्मचारियों ने माना की दोनों का व्यवहार गलत था।

पुरुष अफसर ने बोला झूठ

पुरुष अफसर ने बोला झूठ

एक अधिकारी के मुताबिक एब्बी पॉवेल ने शुरू में ही अपने उपर लगे आरोपों को कबूल कर लिया था। वहीं, 59 वर्षीय अलेक्स प्रिस ने इस बात को स्वीकार किया है कि पूछताछ के दौरान उन्होंने कमेटी को सही जानकारी नहीं दी और गुमराह किया। हालांकि इसके तीन दिन बाद अफसर ने सच बताया और मिस्कन्डक्ट के आरोप को भी कबूल कर लिया। इस मामले में जांच कमेटी ने अभी कोई फैसला नहीं दिया है लेकिन पुलिस अफसरों द्वारा ऐसी हरकत को शर्मनाक बताया है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+