वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने के लिए एयर बैलून के ऊपर चढ़ गया शख्स, 3280 फीट की ऊंचाई पर किया डांस, देखें Video

नई दिल्ली। विश्व रिकॉर्ड बनाने के शौकीन लोग अजीबोगरीब हरकते करते रहते हैं। इसका ताजा उदाहरण फ्रांस के पेरिस से सामने आया है जहां एक शख्स 3280 फीट की ऊंचाई पर हॉट एयर बैलून के ऊपर डांस करता दिखाई दे रहा है। हालांकि शख्स की मेहनत रंग लाई और उसका नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज कर लिया गया है। सोशल मीडिया पर इस शख्स का वीडियो भी सामने आया है जो अब काफी वायरल हो रहा है।

समुद्रतल से 3280 फीट की ऊंचाई पर किया डांस

समुद्रतल से 3280 फीट की ऊंचाई पर किया डांस

पश्चिमी फ्रांस के चेटेलेरॉल्ट में रहने वाले 26 साल के रेमी को हमेशा से कुछ करने का जज्बा था। इसके लिए उन्होंने हॉट एयर बैलून को चुना जिसके उपर वह डांस करने वाले थे। रेमी ने अपनी जान की परवाह किए बिना अपने सपने को पूरा किया और समुद्रतल से 3280 फीट की ऊंचाई पर बैलून के ऊपर डांस कर अपने नाम वर्ल्ड रिकॉर्ड कर लिया है। गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड के मुताबिक ऐसा करने वाले रेमी दुनिया का इकलौते शख्स हैं उनसे पहले ऐसा कारनामा किसी ने नहीं किया है।

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

जिस बैलून पर रेमी डांस कर रहे थे उसे उनके पिता ही उड़ा रहे थे, चैलेंज को और मुश्किल बनाने के लिए बैलून के उपर एक कुर्सी भी रखी गई थी जिसपर रेमी को अपना बैलेंस बनाना था। रेमी ने बखूबी अपने चैलेंज को पूरा किया और वर्ल्ड रिकॉर्ड में अपना नाम दर्ज करा लिया। बता दें कि रेमी जैसा कारनामा अभी तक किसी ने नही किया है लेकिन रेमी के दावे के बाद सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल हुआ जिसमें शख्स बैलून पर खड़ा दिखाई दे रहा है।

2016 में भी हो चुका है ऐसा कारनामा

यह वीडियो स्काई ड्रिफ्टर्स हॉट एयर बैलूनिंग की ओर से पोस्ट किया गया है। दावे के मुताबिक साल 2016 में एक शख्स गुब्बारे के ऊपर खड़ा था हालांकि उसने डांस नहीं किया था। रेमी के मुताबिक उन्हें सबसे ज्यादा दिक्कत तब हुई जब बैलून में हवा भरा जा रहा था। उस समय रेमी को अपना बैलेंस बनाने में काफी दिक्कत हो रही थी। उन्होंने बताया कि 3280 फीट की ऊंचाई पर अकेले हवाओं के बीच डांस करने का अनुभव अद्भुत था।

यह भी पढ़ें: Coronavirus: 'दोस्‍ती' की खातिर चीन की मदद को आगे आया भारत, विदेश मंत्रालय ने किया यह बड़ा ऐलान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+