जिसने अमेरिका का विमान हवा में ही उड़ाने की दी धमकी, उसी को नैन्सी पेलोसी का पति बता रहे चाइनीज
वाशिंगटन, 04 अगस्तः अमेरिकी संसद की निचले सदन हाउस ऑफ रिप्रजेंटेटिव की स्पीकर नैन्सी पेलोसी की ताइवान यात्रा ने उन्हें पूरी दुनिया में चर्चित बना दिया। दुनिया भर में लोग नैन्सी पेलोसी बारे जानने के लिए आतुर दिखे। ताइवान यात्रा से पहले ही उनकी एक तस्वीर वायरल चीन में वायरल होने लगी जिसे उनकी शादी की तस्वीर बताया जाने लगा। इस दौरान यह दावा किया जाने लगा कि उनकी शादी चीन के एक पत्रकार से हुई थी।

चीनी नेटिजन्स की करतूत
हालांकि उनकी यह वायरल लव स्टोरी और यह वायरल तस्वीर दोनों ही फेक हैं। इस वायरल तस्वीर में नैन्सी के साथ दिख रहे शख्स को नैन्सी का पति बताया जा रहा है। इस दौरान यह दावा किया गया है कि नैन्सी पेलोसी ने चीनी पत्रकार हू जिजिन के साथ शादी की थी। वायरल तस्वीर के साथ यह भी दावा किया गया है कि यह नैन्सी पेलोसी और हू जिजिन के युवावस्था की तस्वीर है। दरअसल चीनी नेटिजन्स ने एक काल्पनिक प्रेम संबंध बनाया है जिसमें उन्होंने नैन्सी के साथ चर्चित पत्रकार हू जिजिन एक जोड़े के रूप में कल्पना की है।

ग्लोबल टाइम्स के संपादक रहे हैं हू जिजिन
हू जिजिन चीन के ग्लोबल टाइम्स के पूर्व प्रधान संपादक रह चुके हैं और यह तस्वीर उन्हीं की है। हू एक प्रभावशाली चीनी टिप्पणीकार हैं और ग्लोबल टाइम्स के पूर्व संपादक रह चुके हैं। वह अपने वल्ड वॉरियल शैली के लिए जाने जाते हैं। हू जिजिन बीते कुछ दिनों से नैन्सी पेलोसी की कड़ी निंदा के लिए अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोर रहे हैं। हू ने पेलोसी की यात्रा को चीन के लिए उकसाने वाला करार दिया था। हू ही वह शख्स थे जिन्होंने यह विचार व्यक्त किया कि पेलोसी को ताइवान ले जाने वाले अमेरिकी विमान को चीनी फाइटर जेट्स हवा में ही मार कर गिरा सकते हैं।

हू जिजिन ने पोस्ट की थी तस्वीर
दरअसल 1 अगस्त को पीपुल्स लिबरेशन आर्मी के स्थापना दिवस से एक दिन पहले हू जिजिन ने चीनी सोशल मीडिया अकाउंट पर अपनी एक पुरानी तस्वीर पोस्ट की थी। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा कि हम अपनी राष्ट्रीय संप्रभुता और क्षेत्रीय अखंडता की रक्षा करने और चीन के शांतिपूर्ण विकास के हितों की रक्षा के लिए आप पर निर्भर हैं। उनके इस पुरानी तस्वीर को देखकर ही चीनी नेटिजन्स का जोश हिलोरें मारने लगा और उन्होंने कुछ एक्सट्रा करने के चक्कर में ऐसी मनगढ़ंत काल्पनिक स्टोरी तैयार की जिसे कई लोगों ने सच मान लिया।

हू जिजिन और पेलोसी के बीच 20 साल का अंतर
चीनी नेटिजन्स ने इस नैन्सी पेलोसी की पुरानी तस्वीर और हू जिजिन की हाल में ही पोस्ट की गई पुरानी तस्वीर को फोटोशॉप की मदद से जोड़ दिया और सोशल मीडिया पर झूठी कहानी के साथ इसे वायरल कराने में लग गए। हू जिजिन नैन्सी पेलोसी से उम्र में काफी छोटे हैं। नैन्सी की उम्र 82 साल की है तो वहीं हू जिजिन की उम्र 62 साल के हैं यानी उनकी उम्र में करीब बीस साल का अंतर है। नैन्सी पेलोसी के निजी जीवन की बात करें तो 82 साल की पेलोसी पांच बच्चों की मां और नौ बच्चों की दादी हैं।












Click it and Unblock the Notifications