Thailand Vs Cambodia: शिव मंदिर के कारण थाईलैंड-कंबोडिया के बीच जंग शुरू, एक दूसरे पर दागे तोप के गोले
Thailand Vs Cambodia: जब सियासत के फैलाव पर शक और दम-खम दिखाने की चालें चलने लगती हैं तब स्थिति युद्घ का रूप ले लेती है। यही हाल अब भारत के पड़ोसी देश थाईलैंड और कंबोडिया के बीच दिख रहा है। दोनों देशों के बीच सुलगता तनाव अब युद्ध की आग में बदल चुका है। सीमा पर गोलीबारी हो रही है।
पिछले कई सालों से चले आ रहे प्रसात ता मुएन थॉम मंदिर क्षेत्र विवाद ने गुरुवार को एक बार फिर उग्र रूप ले लिया। थाईलैंड ने अपनी वायु सेना के F-16 फाइटर जेट्स को सीमा पर तैनात कर दिया और एक कंबोडिया पर हवाई हमला भी किया। इस घटनाक्रम ने दोनों देशों के बीच पहले से मौजूद तनाव को और बढ़ा दिया है।

सीमा पर लगातार चालू है गोलीबारी
थाईलैंड-कंबोडिया सीमा पर सैनिकों के बीच बुधवार (23 जुलाई) देर रात से गोलीबारी हो रही है। दोनों ही देशों ने एक-दूसरे पर पहली गोली चलाने का आरोप लगाया है।यह घटना तब शुरू हुई जब एक दिन पहले सीमा पर एक लैंडमाइन ब्लास्ट में कथित तौर पर एक थाई सैनिक घायल हो गया, इस पर थाईलैंड ने कंबोडिया पर विवादित क्षेत्र में बारूदी सुरंगें बिछाने का आरोप लगाया। इस घटना के तुरंत बाद थाईलैंड ने कंबोडिया से अपने राजदूत को वापस बुला लिया। अब आज सुबह से ही दोनों देशों के सैनिकों के बीच गोलीबारी जारी है।
क्या है विवाद का कारण?
थाईलैंड और कंबोडिया के बीच सीमा विवाद दशकों पुराना है, विशेष रूप से प्रसात ता मुएन थॉम मंदिर क्षेत्र को लेकर दोनों देशों के बीच समय-समय पर झड़पें होती रही हैं। प्रसाद ता मुएन थॉम मंदिर, जिसे "प्रसाद ता मोआन थॉम" के नाम से भी जाना जाता है। यह भगवान शिव का एक प्राचीन हिंदू मंदिर है। यह मंदिर थाईलैंड के उत्तरपूर्वी सुरिन प्रांत में स्थित है, इस जगह पर कंबोडिया का दावा है। ऐसे में यह क्षेत्र दोनों देशों के बीच विवाद का विषय है।
दोनों ने भगाए एक-दूसरे के राजदूत
सीमा विवाद को लेकर कई सप्ताह से चल रहा तनाव अब झड़पों में बदल गया है, गुरूवार को हुआ विवाद भी इसी क्षेत्र में हुआ है। इस झड़प में कम से कम दो सैनिक घायल हुए हैं, जिस कारण दोनों पड़ोसियों के बीच तनाव और बढ़ गया। इस घटनेा के बाद थाईलैंड ने कंबोडिया के राजदूत को देश से निष्कासित कर दिया, और इसके बाद से ही दोनों में झड़प शुरू हो गई।
थाईलैंड ने F-16 विमान किए तैनात
थाई सेना की ओर से बताया गया कि, लैंडमाइन ब्लास्ट से उनके कम से कम दो और सैनिक और तीन नागरिक भी घायल हुए हैं। थाईलैंड दूतावास ने सीमा पर संघर्ष के बीच थाई नागरिकों से कंबोडिया छोड़ने की अपील की है। इसके साथ ही थाईलैंड की सेना ने गुरुवार को कंबोडिया के सशस्त्र बलों के खिलाफ सीना पर लड़ाकू विमान तैनात किया है। थाईलैंड के शिक्षा मंत्रालय ने भी थाईलैंड के सुरीन प्रांत में विवादित सीमा के पास के सभी स्कूलों को बंद कर दिया है। इस स्थिति को दैखते हुए, संभावना है कि दोनो देशों में जल्द ही गंभीर युद्ध छिड़ सकता है।
थाईलैंड ने किया कंबोडिया पर हमला
बैंकॉक पोस्ट की रिपोर्ट के अनुसार, थाई सेना ने बताया कि गुरुवार की सुबह तक छह अलग-अलग स्थानों पर सीमा के पास झड़प की खबरें आईं। थाई सेना ने दावा किया कि कंबोडियाई सेना ने उत्तरी-पूर्वी सीमा के पास स्थित थाई सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया, जिससे जवाबी कार्रवाई करनी पड़ी।
थाई सेना ने आगे यह भी बताया कि थाईलैंड ने विवादित सीमा पर तैनात करने के लिए जिन छह F-16 लड़ाकू विमानों को तैयार किया है, उनमें से एक ने कंबोडिया में हमला किया और एक सैन्य ठिकाने को तबाह किया है। थाई सेना की उप प्रवक्ता ऋचा सुक्सुवानन ने बताया कि, "हमने योजना के अनुसार सैन्य ठिकानों पर हवाई शक्ति का इस्तेमाल किया है।"
कंबोडिया ने थाईलैंड को बताया क्रूर
कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय ने गुरुवार को थाई सैन्य आक्रमण की निंदा की, जिसे उसने लापरवाह और क्रूर बताया, और अपने पड़ोसी पर उसके सैनिकों पर गोलीबारी करने और तनाव कम करने के लिए बनाए गए समझौते का उल्लंघन करने का आरोप भी लगाया। इसके साथ ही उन्होंने आगे कहा कि थाईलैंड ने लड़ाकू जेट तैनात किए हैं और उन्होंने न केवल रॉकेट और हैवी आर्टिलरी का प्रयोग कि बल्कि सड़क पर दो बम भी गिराए हैं।
दोनों ओर से लगाए गए आरोप
दोनो देशों की ओर से एक-दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप का खेल चल रहा है। थाई सेना ने दावा किया कि कंबोडियाई सेना ने विवादित मुएन थॉम मंदिर के पास एक निगरानी ड्रोन तैनात करने और भारी हथियारों से लैस सैनिकों को क्षेत्र में भेजने के बाद गोलीबारी की थी। दूसरी ओर कंबोडिया के रक्षा मंत्रालय ने थाई सैनिकों पर बिना घुसपैठ का आरोप लगाया है।
इस खबर पर आपकी क्या राय है, हमें कॉमेंट में बताएं।












Click it and Unblock the Notifications