थाइलैंड की जनता ने जताया सेना के संविधान पर भरोसा
बैंकॉक। रविवार को थाईलैंड में नए संविधान को लेकर जनमत संग्रह हुआ था। इसके नतीजे आ गए हैं और यहां की जनता सेना और इसके नए संविधान को मंजूरी दे दी है। रायटर्स की खबर के मुताबिक 62 प्रतिशत जनता ने इस नए संविधान को हां कहा तो वहीं सिर्फ 38 प्रतिशत लोगों ने ही इसे मानने से इंकार कर दिया।

थाईलैंड के इलेक्शन कमीशन की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक जनता ने उस नए संविधान को मंजूरी दे दी है जिसके तहत राजनीति में सेना का दखल जारी रहेगा। नए संविधान के मुताबिक संसद के उच्च सदन के सभी 250 सीटों के लिए सदस्यों को फौजी शासन मनोनीत करेगा। उनके लिए चुनाव नहीं होगा।
हालांकि थाइलैंड के मानवाधिकार गुटों ने नए संविधान की आलोचना की है। उनका मानना है कि इससे चुने नेताओं से ज्यादा नियुक्त अधिकारियों के पास ताकत होगी।
दो वर्ष पहले सत्ता संभालने वाली थाईलैंड की सैन्य सरकार ने संविधान के खिलाफ प्रचार पर प्रतिबंध लगा रखा है।मिलिट्री सपोर्टेड सरकार का मानना है कि नए संविधान से देश में एक दशक से चली आ रही अस्थिरता खत्म होगी।












Click it and Unblock the Notifications