Thailand- India Flight: थाईलैंड में 3 दिन तक फंसे रहे विमान, इमरजेंसी लैंडिंग, 80 घंटे प्रतीक्षा, एयर इंडिया
Thailand- India Flight: एयर इंडिया के विमान में तकनीकी खराबी का खामियाजा 100 से अधिक यात्रियों को चुकाना पड़ा। वे थाईलैंड के फकेत में करीब 80 घंटे तक फंसे रहे। रिपोर्ट्स में एयर इंडिया के सूत्रों के हवाले से कहा गया कि प्रतीक्षा के दौरान सभी यात्रियों को भोजन और आवास की सुविधा उपलब्ध कराई गई। इसके अलावा एयरलाइंस यात्रा में देरी के लिए यात्रियों को समय की भरपाई के बदले प्रतिपूर्ति भी करेगा।
थाईलैंड से एयर इंडिया की फ्लाइट 16 नवंबर की रात को दिल्ली के लिए उड़ान भरने वाली थी, लेकिन एयरलाइन के प्रतिनिधियों ने यात्रियों को तकनीकी खराबी के कारण छह घंटे की देरी की सूचना दी। यात्रियों का आरोप है कि हवाईअड्डे पर घंटों इंतजार कराने के बाद उन्हें विमान में चढ़ने के लिए कहा गया, लेकिन एक घंटे बाद उन्हें विमान से उतार दिया गया और उड़ान रद्द कर दी गई।

फ्लाइट के अचानक रद्द होने और अगली फ्लाइट के लिए यात्रियों को करीब 80 घंटे प्रतीक्षा करनी पड़ी। जिस पर एयर इंडिया ने यात्रियों को हुई असुविधा पर खेद जताया और कहा कि 16 नवंबर की उड़ान रद्द करने की वजह विमान में तकनीकी समस्या थी।" एयरलाइन ने जोर देकर कहा कि जमीन पर मौजूद कर्मचारियों ने यात्रियों की असुविधा को कम करने के प्रयास किए, होटल आवास और भोजन सहित सभी जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गईं।












Click it and Unblock the Notifications