थाईलैंडः गुफ़ा में फंसे बच्चों को निकालना कितना मुश्किल

थाईलैंड की गुफा में फंसे बच्चे
THAI NAVY SEAL
थाईलैंड की गुफा में फंसे बच्चे

थाईलैंड में एक गुफ़ा में फंसे 12 बच्चों और उनके फ़ुटबॉल कोच को 10 दिनों के बाद पहली बार खाना और दवाइयां मिली हैं.

23 जून को 12 लड़के और उनके कोच, सभी उत्तरी थाईलैंड में फ़ुटबॉल प्रैक्टिस करने के बाद एक गुफ़ा को देखने गए थे. लेकिन बाढ़ के पानी के कारण वो वहाँ फंस गए.

सात गोताखोरों का दल जिसमें डॉक्टर और नर्स भी शामिल हैं, गुफ़ा तक पहुँचने में कामयाब रहे हैं. सोमवार को नौ दिन से लापता इन बच्चों के बारे में पता चला था.

इस बीच, गुफ़ा में फंसे बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने के लिए बचावकर्मी कई तरीकों पर विचार कर रहे हैं

बचावकर्मियों के अनुसार गुफ़ा में फंसे बच्चों और उनके कोच ने गुफ़ा के भीतर कोई ऐसी जगह तलाश ली थी जिससे वे बाढ़ के पानी की चपेट में आने से बच गए.

अब गुफ़ा के अंदर से पानी निकालने का प्रयास किया जा रहा है. गोताखोरों को अंदर फंसे लोगों के पास दवाई और खाना ले जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ा रहा है.

https://www.facebook.com/ThaiSEAL/videos/1631228493667210/

गोताखोर के साथ डॉक्टर भी गए हैं अंदर

गुफा के अंदर फोन लाइन स्थापित की गई है ताकि अंदर फंसे बच्चे अपने परिवारों से बात कर सकें.

इससे पहले, थाईलैंड की सेना ने कहा था कि बच्चों को बाहर निकलने के लिए तैराकी सीखनी होगी या फिर उन्हें बाढ़ का पानी खत्म होने तक महीनों इंतज़ार करना होगा.



सेना ने बताया कि अगर गोताखोरी का विकल्प फेल होता है तो उनके लिए चार महीने का खाना भेजा जाएगा.

यह माना जा रहा है कि समूह में कई बच्चों को तैरना नहीं आता है. कई दिनों भूखे रहने के कारण कई कमजोर हो गए हैं.

थाईलैंड की गुफा में फंसे बच्चे
FACEBOOK/EKATOL
थाईलैंड की गुफा में फंसे बच्चे

बुरी स्थिति में चार महीने अंदर रहना पड़ सकता है

अधिकारियों ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि एक डॉक्टर और एक नर्स सहित सात गोताखोर गुफा के अंदर बच्चों के साथ हैं. वो सभी बच्चों की देखभाल और उनका मनोरंजन कर रहे हैं.

थाईलैंड की नेवी के अधिकारियों ने कहा, "उन्हें आसानी से पचने और ताकत देने वाले भोजन दिए जा रहे हैं. चिंतित होने की ज़रूरत नहीं है. हमलोग हर संभव उनकी देखभाल करेंगे. हम उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लाएंगे."

सेना के अधिकारी ने यह भी कहा है कि स्थिति बहुत ज्यादा खराब रही तो उन्हें चार महीने तक अंदर रहना पड़ सकता है.

थाईलैंड की चियंग राय स्थित टैम लूंग गुफा में फंसे बच्चों को खोजने के लिए थाईलैंड सरकार ने ब्रिटेन के तीन 'केव एक्सपर्ट' वोलेनथन, रिचर्ड स्टेनटोन और रॉबर्ट चार्ल्स हार्पर को मदद के लिए बुलाया था.

इससे पहले उनकी खोज में हज़ारों लोग लगे हुए थे. सोमवार की रात को ब्रिटेन से आए विशेषज्ञों ने उन्हें खोज निकाला.

गोताखोरों की बच्चों से मुलाकात का वीडियो थाईलैंड की नेवी ने फ़ेसबुक पर शेयर की है.

थाईलैंड की गुफा में फंसे बच्चे
AFP
थाईलैंड की गुफा में फंसे बच्चे

कैसे फंसे ये बच्चे

गुफा के अंदर फंसे बच्चों की उम्र 11 से 16 साल के बीच है. उनके कोच 25 साल के हैं. ये सभी 23 जून को लापता हो गए थे. यह माना जा रहा है कि ये सभी उस समय गुफा के अंदर गए थे, जब ये सूखा था. अंदर जाने के बाद भारी बारिश हुई, जिससे गुफा पानी से भर गया.

ये सभी गुफा के मुहाने से करीब चार किलोमीटर अंदर पाए गए हैं. बच्चों की साइकिलें गुफा के मुहाने पर मिली थी.

थाईलैंड की गुफा में फंसे बच्चे
EPA
थाईलैंड की गुफा में फंसे बच्चे

बच्चे कैसे बाहर निकल पाएंगे

मौजूदा परिस्थितियों में फंसे बच्चे और उनके कोच को बाहर निकलाना चुनौतीपूर्ण है. बारिश के मौसम में यह गुफा अक्सर पानी से भर जाती है, जिसे सूखने में सितंबर-अक्टूबर लग जाते है.

इससे पहले उन्हें बाहर आने के लिए तैराकी सीखनी होगी. विशेषज्ञों का कहना है कि गुफा के अंदर कीचड़ और रोशनी की कमी है, जिसकी वजह से उनका बाहर आना खतरों से खाली नहीं है.

गुफा के अंदर से पानी निकालने के प्रयास अभी तक सफल नहीं हुए हैं. कुछ टीम पहाड़ को तोड़ने में लगी है ताकि गुफा के अंदर जाने का कोई दूसरा रास्ता खोजा जा सके.

अंदर फंसे सभी 12 बच्चे स्थानीय फुटबॉल टीम के सदस्य हैं. उनके कोच उन्हें समय-समय पर घुमाने ले जाते थे. दो साल पहले भी उनके कोच इसी गुफा में बच्चों को घुमाने लाए थे.

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+