Texas Shooting : दादी को गोली मारकर स्कूल पहुंचा था शूटर रामोस
बताया जा रहा है कि, स्कूल में गोलीबारी करने से पहले शूटर सल्वाडोर रामोस ने अपने घर में दादी को गोली मारी थी।
टेक्सास, 26 मई : अमेरिका के टेक्सास में स्थित एक स्कूल में 18 साल के शूटर ने 19 बच्चों समेत 21 लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। इस घटना ने पूरे विश्व को शोक की लहर में डाल दिया। स्कूल में कत्लेआम मचाने वाले हमलावर की कहानी धीरे-धीरे सबके सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि, स्कूल में गोलीबारी करने से पहले शूटर सल्वाडोर रामोस ने अपने घर में दादी को गोली मारी थी।

एक ताकतवर देश जहां हमेशा मास फायरिंग की होती है घटना
अमेरिका दुनिया का सबसे ताकतवर देश है। लोग यहां सुखी संपन्न तो हैं, लेकिन इस देश में मास फायरिंग की घटनाएं भी ज्यादा होती हैं। टेक्सास स्कूल फायरिंग की घटना सुर्खियों में है। टेक्सास की घटना में 19 बच्चे दो शिक्षक समेत 21 लोगों को शूटर ने स्कूल में घुसकर उन पर अंधाधुंध फायरिंग कर मार डाला था। इस घटना के बाद राष्ट्रपति जो बाइडेन ने अमेरिका में चार दिनों के शोक की घोषणा की थी। साथ ही उन्होंने गन कल्चर पर कड़ा एक्शन लेने की बात कही है।

सल्वाडोर रामोस ने की थी स्कूल में फायरिंग
टेक्सास स्कूल में गोलीबारी करने वाले की पहचान 18 साल के सल्वाडोर रामोस के तौर पर हुई है। वह एक स्थानीय नागरिक था। उसने पहले राइफल खरीदी और बाद में स्कूल में जाकर आंधाधुंध फायरिंग कर डाली। घटनास्थल पर शूटर रामोस की लाश भी मिली थी। जानकारी के मुताबिक रिस्पॉन्डिंग ऑफिसर ने शूटर को गोली मारी थी।

रामोस की कहानी
शूटर रामोस के सहपाठी ने बताया था कि सल्वाडोर रामोस एक गरीब छात्र था। स्कूल में बच्चे उसकी गरीबी का मजाक उड़ाते थे। बाद में वह स्कूल जाना कम कर दिया था। बाद में मालूम चला कि वह किसी स्थानीय दुकान में नौकरी कर ली थी।

सोशल साइट पर मैसेज किया था रामोस ने
रामोस ने स्कूल में गोलीबारी करने से पहले एक लड़की को सोशल नेटवर्किंग साइट पर टैग कर मैसेज किया था। उसने मैसेज में लड़की से कहा कि वह उसे एक गुप्त बात बताने वाला है। हालांकि, उसने वह रहस्य वाली बात किसी को नहीं बताई।

रामोस ने एलीमेंट्री स्कूल में जाकर गोलियों की बौछार कर दी
जन्मदिन पर गन खरीदने के बाद रामोस ने एलीमेंट्री स्कूल में जाकर गोलियों की बौछार कर दी। जिसमें 19 बच्चों समेत 21 लोगों की मौत हो गई। बता दें कि, 12 दिसंबर 2012 में सैंडी हुक स्कूल फायरिंग के बाद यह दूसरी सबसे बड़ी गोलीबारी की घटना है। बता दें कि, सैंडी हुक स्कूल फायरिंग में 26 लोगों की मौत हो गई थी।
-
'शूटिंग सेट पर ले जाकर कपड़े उतरवा देते थे', सलमान खान की 'हीरोइन' का सनसनीखेज खुलासा, ऐसे बर्बाद हुआ करियर -
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार












Click it and Unblock the Notifications