Elon Musk In China: बहाने से भारत की यात्रा रद्द कर एलन मस्क भागे चीन, क्या शी जिनपिंग की धमकियों से डरे?

Elon Musk China Visit: समाचार एजेंसी रॉयटर्स ने मामले की जानकारी रखने वाले दो लोगों के हवाले से बताया है, कि Tesla के सीईओ एलन मस्क (Elon Musk) रविवार चीन चले गये हैं। एलन मस्क की ये यात्रा हैरानी भरी है, क्योंकि उन्हें टेस्ला में भारी काम का हवाला देकर भारत की यात्रा रद्द की थी।

चीन, इलेक्ट्रिक कार बनाने वाली कंपनी टेस्ला के लिए दूसरा सबसे बड़ा बाजार है और भारत यात्रा से पहले चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के भोंपू ग्लोबल टाइम्स में एक के बाद एक लेख में उन्हें धमकियां दी जा रही थी, जिसके बाद सवाल उठ रहे हैं, कि क्या एलन मस्क चीन से डरकर भारत की यात्रा रद्द कर दी थी?

elon musk china visit

एलन मस्क ने अचानक चीन का दौरा क्यों किया?

हालांकि, एलन मस्क की चीन यात्रा को सार्वजनिक रूप से बताया नहीं किया गया था और लोगों ने नाम न छापने की शर्त पर बात की है, क्योंकि वे मीडिया से बात करने के लिए अधिकृत नहीं थे। टेस्ला ने टिप्पणी के अनुरोध का तुरंत जवाब नहीं दिया है।

एलन मस्क चीन में फुल-सेल्फ ड्राइविंग (FSD) सॉफ्टवेयर के रोलआउट पर चर्चा करने और अपनी स्वायत्त ड्राइविंग प्रौद्योगिकियों के लिए एल्गोरिदम को ट्रेनिंग करने के लिए देश में एकत्र किए गए डेटा को विदेशों में ट्रांसफर करने की मंजूरी प्राप्त करने के लिए बीजिंग में वरिष्ठ चीनी अधिकारियों से मिलना चाहते हैं।

टेस्ला ने 2021 से अपने चीन में जो भी डेटा जुटाई है, और जो चीनी गाइडलाइंस के मुताबिक थी, उन्हें शंघाई में जुटाई है, उसे अभी तक संयुक्त राज्य अमेरिका में वापस ट्रांसफर नहीं किया है।

अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार कंपनी टेस्ला ने चार साल पहले अपने ऑटोपायलट सॉफ्टवेयर का सबसे ऑटोनॉमस वेरिएंट FSD लॉन्च किया था, लेकिन ग्राहकों के आग्रह के बावजूद अभी तक इसे चीन में उपलब्ध नहीं कराया गया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक सवाल के जवाब में मस्क ने कहा, कि इस महीने टेस्ला चीन में ग्राहकों के लिए "बहुत जल्द" एफएसडी उपलब्ध करा सकता है।

जबकि, एक्सपेंग जैसे प्रतिद्वंद्वी चीनी इलेक्ट्रिक गाड़ियां बनाने वाली कंपनियां इसी तरह के सॉफ्टवेयर को पेश करके टेस्ला पर बढ़त हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।

एलन मस्क ने कैंसिल किया था भारत का दौरा

एलन मस्क इसी महीने 21 और 22 तारीख को भारत की यात्रा करने वाले थे और उनकी यात्रा की योजना काफी पहले तैयार की गई थी। नई दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से भी उनकी मुलाकात प्रस्तावित थी, जिसमें वो दक्षिण एशियाई बाजार में प्रवेश करने की योजना की घोषणा करने वाले थे।

एलन मस्क ने पिछले साल जून में कहा था, कि वह 2024 में भारत का दौरा करने की योजना बना रहे हैं। उन्होंने कहा था, कि उन्हें विश्वास है कि इलेक्ट्रिक कार निर्माता भारत में होगा और "जितनी जल्दी संभव हो सके" भारत में फैक्ट्री लगाने की कोशिश करेगा। पीएम मोदी ने भी अरबपति कारोबारी को भारत आने का निमंत्रण भी दिया था। मस्क ने इस दौरान कहा था, कि "मैं पीएम मोदी को उनके समर्थन के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं, और उम्मीद है कि हम भविष्य में कुछ घोषणा कर पाएंगे।"

लेकिन, भारत का दौरा करने से ठीक एक दिन पहले एलन मस्क ने टेस्ला के लिए जरूरी काम का हवाला देकर भारत का दौरा कैंसिल कर दिया और कहा, कि वो इस साल में आगे भारत यात्रा करने के लिए उत्सुक हैं।

इससे पहले पिछले साल नवंबर में, केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने कैलिफोर्निया के फ्रेमोंट में टेस्ला की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का दौरा किया था और कहा था, कि अमेरिकी इलेक्ट्रिक कार निर्माता भारत से अपने कंपोनेंट के आयात को दोगुना करने की राह पर है। गोयल ने कहा था, कि उन्हें टेस्ला ईवी आपूर्ति श्रृंखला में भारत से ऑटो कंपोनेंट आपूर्तिकर्ताओं के बढ़ते महत्व को देखकर गर्व है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+