क्या डेट कर रहे हैं Elon Musk-Giorgia Meloni? टेस्ला CEO के साथ-साथ उनकी मां ने भी किया रिएक्ट, बताई सच्चाई
Elon Musk, Giorgia Meloni Dating Rumors: टेस्ला के CEO एलन मस्क (Elon Musk) और इटली की पीएम जियोर्जिया मेलोनी (Giorgia Meloni, Italy PM) को लेकर इन दिनों एक अफवाह फैली हुई थी। सोशल मीडिया पर यह बात तेजी से फैल रही थी कि दोनों एकदूसरे को डेट कर रहे हैं। अब टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने इटली की प्रधानमंत्री जियोर्जिया मेलोनी के साथ डेटिंग की अफवाहों पर प्रतिक्रिया दी है।
जब एलन के एक फैन क्लब ने एक कार्यक्रम से उनकी जियोर्जिया मेलोनी के साथ ली गई तस्वीर को शेयर कर के लिखा कि क्या ये लोग डेट करेंगे, सोशल मीडिया पर हलचल मच गई। टेस्ला ओनर्स सिलिकॉन वैली ने इस पोस्ट में मस्क और मेलोनी की तस्वीर शेयर की, जिसमें दोनों को कार्यक्रम के दौरान एक टेबल पर बैठे हुए दिख रहे हैं।
यह भी देखें: Elon Musk: कोई कमला हैरिस या बाइडेन की हत्या की कोशिश क्यों नहीं कर रहा? ट्रंप पर हमले के बाद बौखलाए एलन मस्क

डेटिंग की अफवाह पर मस्क का जवाब
पोस्ट में पूछा गया, "क्या आपको लगता है कि वे डेट करेंगे?" जिस पर मस्क ने स्पष्ट किया, "हम डेट नहीं कर रहे हैं।"
एक अन्य एक्स यूजर ने उनकी तस्वीर शेयर की और लिखा कि हमें पता है आगे क्या हुआ। जिस पर मस्क ने भी जवाब दिया, "मैं वहां अपनी मां के साथ था। पीएम मेलोनी के साथ कोई रोमांटिक संबंध नहीं है।"
डेटिंग की अफवाहों वाली तस्वीर पर एलन मस्क की मां ने भी प्रतिक्रिया दी है। Maye Musk ने लिखा कि वो एलन के साथ होटल गईं थी जिसपर कमेंट करते हुए मस्क ने लिखा 'सही'।
कैसे उड़ी मस्क और मेलोनी के डेटिंग की अफवाह?
मस्क और मेलोनी के बारे में अफवाहें तब बढ़ गईं जब टेस्ला प्रमुख ने 24 सितंबर को न्यूयॉर्क में एक पुरस्कार समारोह में इटली की प्रधानमंत्री की प्रशंसा की।
ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, अटलांटिक काउंसिल ग्लोबल सिटीजन अवार्ड मेलोनी को देते हुए मस्क ने कहा कि उन्हें यह सम्मान देने का गर्व है "किसी ऐसे व्यक्ति को जो अंदर से बाहर से भी अधिक सुंदर है।"
मस्क ने कहा था, "वह एक ऐसी व्यक्ति भी हैं जो प्रामाणिक, ईमानदार और सच्ची हैं - और यह बात हमेशा राजनेताओं के बारे में नहीं कही जा सकती।" मेलोनी ने भी इस पोस्ट को शेयर किया और मस्क को धन्यवाद दिया।
मेलोनी को मिला सम्मान
अटलांटिक काउंसिल द्वारा वितरित एक मीडिया पैकेज का हवाला देते हुए, ब्लूमबर्ग ने रिपोर्ट किया कि जियोर्जिया मेलोनी को "यूरोपीय संघ के प्रति उनके मजबूत समर्थन और इटली की पहली महिला प्रधानमंत्री बनने के लिए" पुरस्कार दिया गया।
यह भी देखें: एलन मस्क को लगा बड़ा झटका, ब्राजील में एक्स पर लगा प्रतिबंध












Click it and Unblock the Notifications