आतंकवादियों ने पूरे शहर को मौत के घाट उतारा, 2000 से ज्यादा की मौत

बेंगलुरू। आतंकवाद दुनिया के लिए कितना खतरनाक हो चुका है इसका अंदाजा नाइजीरिया की घटना से लगाया जा सकता है। इस सदी का सबसे बड़ा नरसंहार यहां आतंकियों ने किया है। नाइजीरिया के आतंकी संगठन बोको हरम ने बुधवार को पूरे एक शहर को बागा को जलाकर खाक कर दिया है।

boko haram

बोको हरम के आतंकियों ने बागा शहर में आग लगा दी जिससे तकरीबन 2000 लोगों के मारे जाने की खबर है। वहीं सिर्फ 10 हजार की आबादी वाले इस शहर में जो जिंदा बचे वो शहर छोड़कर भाग गये हैं। शहर में हर तरफ फैले शवों के अंतिम संस्कार करने की भी किसी ने हिम्मत नहीं दिखायी।

इस नरसंहार के बाद आस-पास के शहरों में भी आतंक का माहौल है और लोग अपने घर छोड़कर भाग रहे हैं। बागा के साथ-साथ 16 पड़ोसी शहर भी अब बोको हराम के कब्जे में हैं।

वहीं बोको हराम ने एक वीडियो जारी कर नाइजीरिया के पड़ोसी देश कैमरून को इसी तरह के हमले की धमकी दी। वीडियो में बोको हरम के सरगना अबू बकर शेखू की तरह दिखने वाले आतंकी ने कैमरून को अपना संविधान त्याग कर इस्लाम अपनाने की हिदायत दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+