बाल यौन शोषण की तस्वीरों से लेकर ड्रग तस्करी तक, जानें टेलीग्राम CEO पावेल दुरावे पर क्या-क्या हैं आरोप?
Telegram CEO Pavel Durov: मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम के CEO पावेल दुरावे को फ्रांस में पुलिस हिरासत से रिहा कर दिया गया है। आगे की पूछताछ के लिए पावेल दुरावे के मामले को कोर्ट में शिफ्ट कर दिया गया है। पावेल दुरावे को सशर्त जमानत मिली है, उन्हें 50 लाख यूरो की जमानत राशि देने, हफ्ते में दो बार पुलिस थाने में रिपोर्ट करने को कहा गया है।
इतना ही नहीं पावेल दुरावे को फ्रांस छोड़ने से भी मना किया गया है। अब यहां सवाल ये उठता है आखिर पावेल दुरावे के साथ जमानत के बाद क्या किया जाएगा? उनके खिलाफ किन-किन मामलों में केस दर्ज किया गया है। पावेल को संगठित अपराध के तहत औपचारिक जांच के लिए हिरासत में रखा गया था।

ये भी पढ़ें- Pavel Durov: कौन हैं टेलीग्राम के CEO पावेल दुरोव, कितनी है संपत्ति, गिरफ्तारी को लेकर हैं सुर्खियों में
पावेल दुरावे पर 12 आपराधिक आरोप
पेरिस के अभियोजक लॉर बेक्यू ने जानकारी दी है कि जज ने माना है कि पावेल दुरावे के खिलाफ सभी आरोपों की जांच होने के लिए पर्याप्त आधार हैं। इसलिए अब उनके खिलाफ सारे मामले की जांच की जाएगी।
पावेल दुरावे पर 12 गंभीर आरोप हैं। पावेल पर बाल यौन शोषण की तस्वीरों, बाल पोर्नोग्राफी में शामिल होना, अवैध लेन-देन, ड्रग तस्करी, और धोखाधड़ी की अनुमति देने वाले ऑनलाइन प्लेटफॉर्म चलाने में संलिप्तता, अधिकारियों के साथ सहयोग करने से इनकार करना, मनी लॉन्ड्रिंग और अपराधियों को क्रिप्टोग्राफिक सेवाएं प्रदान करने जैसे आरोप हैं।
इसके अलावा, फ्रांसीसी अधिकारियों ने पावेल दुरावे पर साइबर हमलों के लिए उपकरण उपलब्ध कराने, संगठित गिरोह घोटाले, आपराधिक संगठन और मनी लॉन्ड्रिंग का आरोप लगाया है।
ये भी पढ़ें- क्या टेलीग्राम के CEO पावेल दुरोव की गिरफ्तारी के पीछे उनकी गर्लफ्रेंड थी? जानें कौन है ये महिला?
पावेल दुरावे के आरोपों पर उनके वकील ने क्या कहा?
फिलहाल पावेल दुरावे के वकील ने इस पर कोई टिप्पणी नहीं की है। इससे पहले टेलीग्राम ने कहा था, "टेलीग्राम के सीईओ पावेल दुरावे के पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है और वह अक्सर यूरोप की यात्रा करते हैं। यह दावा करना बेतुका है कि कोई प्लेटफॉर्म या उसका मालिक उस प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग के लिए जिम्मेदार है।''
समाचार एजेंसी रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक पावेल दुरावे को 96 घंटे या चार दिन तक हिरासत में रखा गया था, जो कि फ्रांसीसी कानून के तहत आरोप लगाए जाने से पहले किसी व्यक्ति को हिरासत में रखने की अधिकतम अवधि है।
पावेल को 24 अगस्त को फ्रांस में इस आरोप में गिरफ्तार किया गया था कि उनके प्लेटफॉर्म टेलीग्राम का इस्तेमाल अवैध गतिविधियों के लिए किया जा रहा है, जिसमें नशीले पदार्थों की तस्करी और बाल यौन शोषण की तस्वीरें वितरित करना शामिल है।
ये भी पढ़ें- Pavel Durov News: बिन शादी के 100 से ज्यादा बच्चों के 'पिता' निकले Telegram CEO, 12 देशों तक चहक रही किलकारी












Click it and Unblock the Notifications