Pavel Durov: कौन हैं टेलीग्राम के CEO पावेल दुरोव, कितनी है संपत्ति, गिरफ्तारी को लेकर हैं सुर्खियों में
Telegram CEO Pavel Durov Profile: मैसेंजिंग ऐप टेलीग्राम के चीफ एग्जीक्यूटिव (CEO) पावेल दुरोव को फ्रांस की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। फ्रांस की मीडिया के मुताबिक, पावेल दुरोव अपने प्राइवेट जेट से पेरिस के ले बॉर्गेत एयरपोर्ट पहुंचे थे, जहां से पुलिस ने उनको गिरफ्तार किया है। पावेल दुरोव गिरफ्तारी के बाद सुर्खियों में हैं।
पावेल दुरोव को क्यों गिरफ्तार किया गया? फ्रांस के पुलिस के मुताबिक 39 वर्षीय पावेल दुरोव को मैसेजिंग ऐप से संबंधित अपराधों के लिए वारंट के तहत गिरफ्तार किया गया है। टेलीग्राम ऐप रूस, यूक्रेन, भारत समेत कई देशों में लोकप्रिय है। लेकिन यूजर्स डेटा सौंपने से इनकार करने पर रूस ने 2018 में इस ऐप पर बैन लगाय दिया था,जिसे 2021 में हटा दिया गया था। आइए जानें कौन हैं पावेल दुरोव?

Who is Pavel Durov: कौन हैं पावेल दुरोव?
🔴 पावेल दुरोव मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम के संस्थापक और सीईओ हैं। टेलीग्राम दुनिया के शीर्ष पांच सबसे अधिक डाउनलोड किए जाने वाले ऐप में से एक है और इसकी आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार इसके 950 मिलियन से अधिक एक्टिव यूजर्स हैं।
🔴 पावेल दुरोव का जन्म 10 अक्टूबर 1984 को लेनिनग्राद, रूस (अब सेंट पीटर्सबर्ग) में हुआ था। पावेल दुरोव ने 2006 में सेंट पीटर्सबर्ग स्टेट यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है।
🔴 टेलीग्राम की स्थापना 2013 में पावेल दुरावे और उनके भाई निकोलाई दुरावे ने की थी। पावेल दुरावे वित्तीय और एजवाइस का काम देखते हैं और उनके भाई निकोलाई दुरावे तकनीकी सपोर्ट देखते हैं।
🔴 फोर्ब्स मैगजीन के मुताबिक पावेल दुरोव को रूस का जुकरबर्ग कहा जाता है क्योंकि उन्होंने 22 साल की उम्र में Vkontakte बनाया था, जिसे रूस का सबसे बड़ा सोशल नेटवर्क माना जाता है।
किस-किस देश की नागरिकता है पावेल दुरावे के पास?
🔴 पावेल दुरोव अगस्त 2021 में एक फ्रांसीसी नागरिक बन गए। हालांकि 2017 में वह और अपनी कंपनी टेलीग्राम को दुबई में शिफ्ट कर लिया था। फ्रांसीसी मीडिया के मुताबिक, पावेल दुरोव को संयुक्त अरब अमीरात की नागरिकता भी मिल गई है। इतना ही नहीं पावेल दुरोव कैरिबियन में एक दोहरे द्वीप राष्ट्र सेंट किट्स और नेविस के नागरिक भी हैं।
🔴 फोर्ब्स पत्रिका के मुताबिक, पावेल दुरोव को रूस छोड़ना पड़ा क्योंकि उन्होंने कथित तौर पर अपने सोशल नेटवर्क यूजर्स का एन्क्रिप्टेड डेटा रूस के खुफिया विभाग को देने से मना कर दिया था। 2018 में रूस ने टेलीग्राम को ब्लॉक करना शुरू कर दिया था। इसकी वजह से मॉस्को में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए और गैर सरकारी संगठनों ने आलोचना की। हालांकि इसे बाद में इससे बैन हटा दिया गया था।
Pavel Durov Net Worth: पावेल दुरोव की संपत्ति
पावेल दुरोव की संपत्ति 15.5 बिलियन डॉलर है। पावेल दुरोव अविवाहित हैं। उनके दो बच्चे हैं और वे दुबई में रहते हैं। अपने स्वतंत्रतावादी विश्वासों के लिए जाने जाने वाले पावेल दुरोव की लाइफस्टाइल सिंपल है। 2011 में अपने 27वें जन्मदिन पर, उन्होंने विकिमीडिया फाउंडेशन को 1 मिलियन डॉलर दिए थे।












Click it and Unblock the Notifications