क्या टेलीग्राम के CEO पावेल दुरोव की गिरफ्तारी के पीछे उनकी गर्लफ्रेंड थी? जानें कौन है ये महिला?
Pavel Durov girlfriend News: मैसेंजिंग ऐप टेलीग्राम के चीफ एग्जीक्यूटिव (CEO) पावेल दुरोव को पेरिस के ले बॉर्गेत एयरपोर्ट पर फ्रांस की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पावेल दुरोव की गिरफ्तारी को लेकर अब रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि उनकी गर्लफ्रेंड जूली वाविलोवा को भी उनके साथ गिरफ्तार किया गया।
समाचार एजेंसी एएफपी ने बताया कि पावेल दुरोव की गिरफ्तारी के बाद से उनके प्रियजन उनसे संपर्क नहीं कर पाए हैं। रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि पावेल दुरोव की गिरफ्तारी के पीछे उनकी गर्लफ्रेंड हो सकती हैं। ऐसा हो सकता है कि यही महिला उनके पकड़े जाने का कारण हो।

हालांकि जूली और पावेल के रिश्ते अभी तक अस्पष्ट हैं। लेकिन गिरफ्तारी के वक्त पावेल जूली वाविलोवा एक निजी जेट से पेरिस पहुंचे थे। जिसकी वजह से माना जा रहा है कि दोनों के संबंध बहुत करीबी हैं।
पावेल दुरोव की गिरफ्तारी पर टेलीग्राम ने नहीं दी कोई खास जानकारी
टेलीग्राम ने एक संक्षिप्त बयान में गिरफ्तारी को लेकर कोई खास जानकारी नहीं दी है। कंपनी यूरोपीय संघ के कानूनों का पालन कर रही है।
कंपनी ने कहा, "टेलीग्राम के सीईओ पावेल दुरोव के पास छिपाने के लिए कुछ भी नहीं है और वे अक्सर यूरोप की यात्रा करते हैं। यह दावा करना बेतुका है कि कोई प्लेटफॉर्म या उसका मालिक उस प्लेटफॉर्म के दुरुपयोग के लिए जिम्मेदार है। हम इसका हल जल्द ही निकाल लेंगे। टेलीग्राम आप सभी के साथ है।"
क्यों किया गया पावेल दुरोव को गिरफ्तार?
रिपोर्टों में दावा किया गया है कि पावेल दुरोव को टेलीग्राम पर मॉडरेटर की कमी के कारण कथित तौर पर कई तरह के अपराधों को अनुमति देने के मामले में प्रारंभिक पुलिस जांच के तहत गिरफ्तार किया गया था।
जूली वाविलोवा पर थी पुलिस की निगाहें?
जूली वाविलोवा को कई मौकों पर पावेल डुरोव के साथ देखा गया है और जब वे पेरिस पहुंचे तो वह उनके साथ प्राइवेट जेट में भी थीं। उन्होंने पहले भी पावेल के जेट से इंस्टाग्राम स्टोरीज पोस्ट की हैं और पेरिस में साथ रहने के दौरान अपनी कई तस्वीरें पोस्ट की हैं। कहा जा रहा है कि इसकी वजह से ही पुलिस को उनके बारे में पता चला।
कई सोशल मीडिया यूजर्स ने दावा किया है कि पुलिस अधिकारियों ने काफी वक्त से जूली वाविलोवा पर निगाहे रखी थीं। जिसकी वजह से पुलिस पावेल तक पहुंच पाई। इसके साथ ही ये भी कहा जा रहा है कि जूली वाविलोवा ने खुद ही पुलिस का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया था। कुछ रिपोर्ट में इस बात के संकेत दिए गए हैं कि हो सकता है कि ये महिला मोसाद एजेंट हो। हालांकि इसपर अभी तक कोई अधिकारिक बयान नहीं आया है।
कौन है जूली वाविलोवा?
जूली वाविलोवा दुबई की एक क्रिप्टो कोच और स्ट्रीमर हैं। ये 24 साल की हैं। जूली वाविलोवा के इंस्टाग्राम पर 20 हजार से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। जूली वाविलोवा ने अपनी पहचान एक गेमर के तौर पर बताई है।
जूली वाविलोवा को पावेल के साथ कजाकिस्तान, किर्गिस्तान और अजरबैजान जैसे कई जगहों पर एक साथ देखा गया है। दोनों की कुछ तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर आई थी।
-
Iran US War: सुप्रीम लीडर खामेनेई समेत किन शीर्ष नेताओं की हुई मौत? युद्धविराम के बाद बर्बादी का हिसाब -
'मेरे पति ने 9 महिलाओं संग बनाया संबंध', फेमस एक्ट्रेस ने बयां किया दर्द, 14 साल साथ रहे, फिर टूटा रिश्ता -
'Exclusive है, पैसे दो सबकुछ देखो', कौन हैं Vishnu Priya जिनके फोटोज ने मचाई तबाही? क्या है Paid Subscription? -
पिता के पैर छूकर लिया आशीर्वाद, स्मृति मंधाना-पलाश मुच्छल करेंगे शादी? ब्रेकअप के बाद क्या हो गया पैचअप! -
Iran US Ceasefire: सीजफायर नहीं, तो बर्बाद हो जाता पाकिस्तान! शहबाज शरीफ के 'नापाक' प्लान का हुआ पर्दाफाश -
Iran US Ceasefire: 'तुरंत देश छोड़ें भारतीय', सीजफायर के बाद इंडिया की एडवाइजरी, Helpline Number जारी -
15 की उम्र में Janhvi Kapoor संग हुई थी भयावह घटना, Photos देख श्रीदेवी की बेटी का दिल दहला, क्या हुआ था? -
Ruchi Vira कौन हैं, RSS को 'देश के लिए नासूर' बताने वालीं? Akhilesh Yadav से क्या है 'पावर कनेक्शन'? -
Iran US Ceasefire: 'यह युद्ध का अंत नहीं है', क्या हैं सशर्त युद्धविराम के लिए ईरान की 10 बड़ी मांगें? -
Iran-US War-14 DAYS CEASEFIRE: पाकिस्तानी प्रस्ताव के पीछे Trump की स्क्रिप्ट? शरीफ की बेवकूफी से खुली पोल -
Khamenei Health Update: सीजफायर या धोखा? मोजतबा खामेनेई कोमा में, फिर पर्दे के पीछे किसने पक्की की ईरान की डील -
Crude Oil Price Today: ट्रंप के एक 'सीजफायर' से दुनिया भर में गिरे तेल के दाम! अब कितने पर पहुंचा क्रूड ऑयल?












Click it and Unblock the Notifications