Pavel Durov News: बिन शादी के 100 से ज्यादा बच्चों के 'पिता' निकले Telegram CEO, 12 देशों तक चहक रही किलकारी
Telegram CEO Pavel Durov News: किसी इंसान के 100 से ज्यादा बच्चे हो सकते हैं? आपका जवाब होगा शायद नहीं, लेकिन मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम के फाउंडर और CEO पावेल डुरोव ने दावा करते हुए खुलासा किया है कि उनके 100 से ज्यादा बॉयोलॉजिकल बच्चे हैं। उन्होंने इसकी जानकारी टेलीग्राम के जरिए ही दी है।
टेलीग्राम के मालिक पावेल डुरोव ने बताया कि उनके "100 से ज्यादा जैविक बच्चे" हैं। उन्होंने मैसेजिंग ऐप पर अपने 5.7 मिलियन सब्सक्राइबर्स के साथ एक पोस्ट के जरिए यह बात शेयर की। उन्होंने लिखा,"मुझे अभी-अभी बताया गया कि मेरे 100 से ज्यादा बॉयोलॉजिकल बच्चे हैं। यह उस आदमी के लिए कैसे संभव है, जिसकी शादी नहीं हुई और जो अकेले रहना पसंद करता है?"

खुद डुरोव ने बताई 100 बच्चों की कहानी
उन्होंने इसके पीछे की पूरी कहानी बताई। पावेल डुरोव ने कहा, "करीब 15 साल पहले उनका एक दोस्त उनके पास आया, जिसने बड़ी ही अजीब रिक्वेस्ट की।" आगे बताया, "उसने कहा कि वह और उसकी पत्नी प्रजनन संबंधी समस्या (fertility issue) के कारण बच्चे पैदा नहीं कर सकते और उन्होंने मुझे एक क्लिनिक में स्पर्म डोनेट करने के लिए कहा ताकि वे एक बच्चा पैदा कर सकें। मैं हंस पड़ा, लेकिन फिर मुझे एहसास हुआ कि वह वाकई गंभीर था।"
टेलीग्राम सीईओ ने आगे बताया कि क्लीनिक के डॉक्टर ने उनको बताया कि "उच्च गुणवत्ता वाले डोनर मटीरियल" की कमी है। इसी के साथ डॉक्टर ने उन्हें कहा कि डुरोव को ज्यादा से ज्यादा स्पर्म डोनेट करना चाहिए, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोगों की हेल्प हो सके।

पावेल डुरोव ने अपने पोस्ट में आगे कहा, "यह सुनने में काफी पागलपन भरा लगा, लेकिन मैं स्पर्म डोनेट करता रहा। 2024 तक तेजी से आगे बढ़ते हुए मेरे पिछले डोनेट की गतिविधि ने 12 देशों में 100 से अधिक जोड़ों को बच्चे पैदा करने में मदद की है। इसके अलावा मेरे डोनेट बंद करने के कई साल बाद भी, कम से कम एक IVF क्लिनिक में अभी भी मेरे रखे हुए स्पर्म उन परिवारों द्वारा गुमनाम उपयोग के लिए उपलब्ध हैं, जो बच्चे पैदा करना चाहते हैं।"
अब बना रहे ये योजना?
अब डुरोव अपने डीएनए को ओपन-सोर्स करने की योजना बना रहा है, ताकि बॉयोलॉजिकल बच्चे एक-दूसरे को खोज सकें। हेल्दी स्पर्म पर चर्चा करते हुए, डुरोव ने कहा कि उन्हें गर्व है कि उन्होंने अपना कर्तव्य निभाया। बेशक, जोखिम हैं, लेकिन मुझे डोनर होने का पछतावा नहीं है। स्वस्थ शुक्राणु की कमी दुनिया भर में एक गंभीर मुद्दा बन गया है और मुझे गर्व है कि मैंने इसे कम करने में अपनी भूमिका निभाई।

टेलीग्राम पर उन्होंने लिखा कि,"मैं शुक्राणु दान की पूरी धारणा को खत्म करने में मदद करना चाहता हूं और अधिक स्वस्थ पुरुषों को ऐसा करने के लिए प्रोत्साहित करना चाहता हूं, ताकि बच्चे पैदा करने के लिए संघर्ष कर रहे परिवार अधिक विकल्पों का आनंद ले सकें। परंपरा को धता बताएं - मानदंड को फिर से परिभाषित करें।"
1.8 मिलियन लोगों ने देखा पोस्ट
शेयर किए जाने के बाद से उनके पोस्ट को 1.8 मिलियन से अधिक लोगों ने देखा है। उनके पोस्ट का एक स्क्रीनशॉट एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर शेयर किया गया था, जहां कई लोगों ने इस पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं दी।

किसी ने निशाना तो किसी ने की तारीफ
यूजर्स अपने-अपने तरह से रिएक्शन दे रहे हैं। कोई उनकी तारीफ कर रहा है तो कोई IVF क्लीनिक्स पर सवाल उठा रहा है। एक यूजर ने लिखा कि "टेक सीईओ का नया अहंकारी शौक संतान की संख्या पर प्रतिस्पर्धा करना प्रतीत होता है, बिना उन्हें प्यार किए या उनके जीवन में शामिल हुए।" ऐसे ही एक और यूजर ने लिखा-"यह तब होता है जब आप IVF क्लीनिक को अपना स्पर्म "दान" करते हैं। मुझे नहीं लगता कि इसे जीत के रूप में कैसे पेश किया जा सकता है।"












Click it and Unblock the Notifications