शेरनी के साथ उसके नवजात बच्चे की लड़ाई, इतना क्यूट वीडियो नहीं देखा होगा

नई दिल्ली। शेरनी से उसके छोटे बच्चे की लड़ाई का एक वीडियो सामने आया है। ये वीडियो स्कॉटलैंड के इडनबर्ग चिडियाघर का है। ये छोटा शेर बाड़े में अपनी मां के साथ बैठा हुआ है। दो महीने से भी कम उम्र का ये छोटा शेर चुपके से अपनी मां के पीछे से जाता है और उससे लड़ता है। ये अपनी मां को काफी मुकाबला देने की कोशिश करता है और उसकी ओर उछलता भी है।

Tiny Lion Cub Gives Her Mother A Big Fright, Video, viral, viral video, lion, वीडियो, वायरल

छोटे शेर की अपनी मां शेरनी से ये लड़ाई जू में लगे कैमरे में कैद हो गई। इसे जू के कर्मचारियों ने इंटरनेट पर शेयर कर दिया। सोशल मीडिया यूजर्स को ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है। जू के फेसबुक पेज पर इस वीडियो को 42,000 से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वहीं इस पर हजारों कमेंट भी आ चुके हैं।

यूजर्स कई तरह के कमेंट इस वीडियो पर कर रहे हैं। ज्यादातर लोग इस वीडियो पर प्यार ही जता रहे हैं। कई यूजर्स ने लिखा है कि उन्होंने जिंदगी में इतनी क्यूट वीडियो नहीं देखी है। कई यूजर्स ने शेरनी और बच्चों की सेहत को लेकर भी सवाल किए हैं।

फोक्स न्यूज के मुताबिक, शेरनी रॉबर्टा ने अगस्त में पांच शावकों को जन्म दिया था। दो की जन्म के बाद मौत हो गई थी। जबकि तीन स्वस्थ हैं। इन्हीं तीन बच्चों की अपनी मां के साथ ये वीडियो है। इसमें एक बच्चा शेरनी से लड़ता दिख रहा है। जबकि दो बाड़े में ही बैठे हुए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+