इस लड़की को पागल बुलाते थे लोग, 19 साल की उम्र में करोड़ों कमाकर कर दी सबकी बोलती बंद
लिन्से डोनोवन ने कहा कि, उसकी जिंदगी गरीबी में बीती है और लोग उसके परिवार का काफी मजाक उड़ाते थे, लेकिन अब वो जो चाहती है, वो खरीद लेती है।
मैरीलेंड, सितंबर 12: आपने बुजुर्गों से अकसर कहते सुना होगा, कि कभी किसी इंसान का मजाक नहीं उड़ाना चाहिए, क्योंकि कब किसकी किस्मत पलट जाए, कोई नहीं कह सकता है। ये उस लड़की की जिंदगी की सच्ची कहानी है, जिसे लोग पागल कहकर चिढ़ाते थे, मजाक उड़ाते थे, लेकिन महज 19 साल की उम्र में लड़की ने अपनी मेहनत की बदौलत करोड़ों की संपत्ति बना ली है और मजाक उड़ाने वालों का मुंह बंद कर दिया है।

लड़की ने बताई अपनी कहानी
महज 19 साल की उम्र में करोड़ों की संपत्ति की मालकिन बनने वाली किशोरी ने अपनी जिंदगी के बारे में कई अनजान बातों का खुलासा किया है। इस लड़की का नाम है लिन्से डोनोवन, जो अब 23 साल की हो गई है और अब कई लग्जरी कारों और आलीशान घरों की मालकिन है। लिन्से डोनोवन ने अब अपना पैसा प्रॉपर्टी कारोबार में निवेश करना शुरू कर दिया है, जिससे उसकी कमाई और भी ज्यादा बढ़ गई है और लोगों के पास उससे जलने की एक और वजह सामने आ गई है। लिन्से डोनोवन, अमेरिका के मैरीलैंड में जन्मी और पली बढ़ी, लेकिन 18 साल की उम्र में वो फ्लोरिडा आ गई थी, जहां उसकी जिंदगी उसपर मेहरबान हो गई।

फ्लोरिडा में शुरू की मॉडलिंग
फ्लोरिडा आने के बाद लिन्से डोनोवन ने मॉडलिग करनी शुरू कर दी और दिखने में काफी ज्यादा खूबसूरत होने की वजह से धीरे धीरे वो मॉडलिंग की दुनिया में छाने लगी और उसे मुंहमांगा कीमत ऑफर किया जाने लगा। सोशल मीडिया पर मॉडलिंग के जरिए कैरियर की शुरूआत करने वाली लिन्से डोनोवन अब एक सेलिब्रिटी बन चुकी थी और एक इंटरव्यू में उसने खुलासा किया है, कि उसके पास चार प्रॉपर्टी है, जिसकी कीमत करीब 70 लाख डॉलर से ज्यादा है। लिन्से डोनोवन ने कहा कि, वो काफी सावधानी और बुद्धिमानी से अपना पैसा निवेश करती है, क्योंकि एक गलती से आपकी गाढ़ी कमाई हमेशा के लिए जा सकती है। हालांकि,उसने कहा कि, वो अपना शौक पूरा करने में पीछा नहीं हटती है और उसके पास लग्जरी कारों का संग्रह है, जिसकी कीमत करीब साढ़े 3 करोड़ के आसपास है।

गरीबी में बीता बचपन
लिन्से डोनोवन ने कहा कि, उसकी जिंदगी गरीबी में बीती है और लोग उसके परिवार का काफी मजाक उड़ाते थे और उसे पागल कहा जाता था। लेकिन, अब वो उन व्यापार में पैसे निवेश करती है, जहां से मुनाफा होने की संभावना सबसे ज्यादा होती है। उसने कहा कि, "मैं रियल एस्टेट, मेकअप और कपड़ों पर पैसा खर्च करती हूं'। लिन्से डोनोवन ने कहा कि, "मैंने अब तक एक दिन में सबसे अधिक $450,000 (£391,000) यानि करीब साढ़े तीन करोड़ रुपये खर्च किए हैं।' लिन्से डोनोवन ने कहा कि, उसे बचपन से ही महंगी गाड़ियों को शौक था और जब वो किसी को बताती थी, कि वो 2 करोड़ रुपये की कार खरीदना चाहती है, तो लोग उसे पागल बताते थे। उसने कहा कि, जब उसने एक बाद मर्सडीज की एक कार को खरीदने की बात की थी, तो उसका काफी मजाक उड़ाया गया था। लेकिन, अब उसके पास कलेक्शन में मर्सडीज की भी कार मौजूद है।

अलग से पुल और कुत्ते के लिए बेडरूम
पैसा आने के बाद लिन्से डोनोवन अब शानो-शौकत भरी जिंदगी जीती है और उसके घर में अलग से पुल है और कुत्तों के लिए अलग से घर में कमरे हैं। उसने 20 साल की उम्र में अपने लिए घर खरीदा था, जिसमें उसके कुत्तों के लिए अलग से बेडरूम है, घोड़ा रखने के लिए अलग से जगह है और स्वीमिंग पुल बना हुआ है। लिन्से डोनोवन ने कहा कि, जिस इलाके में वो रहती है, उस क्षेत्र में सबसे बड़ा उसी का घर है और वो बताती है, कि जब वो अपने घर में कदम रखती है, तो उसे किसी राजकुमारी के जैसा अहसास होता है। उसने कहा कि, इस घर से सुर्यास्त देखना काफी खूबसूरत होता है और वो अपने पालतू कुत्ते और घोड़े के साथ अकसर सुर्यास्त को देखती है।

लिन्से डोनोवन की लग्जरी लाइफ
लिन्से डोनोवन की लाइफ अब काफी लग्जरी बीतती है और वो अपने अपने घर को और विशालकाय बनाना चाहती है और उसे अपग्रेड करना चाहती है। इसके साथ ही उसके पास 20 हजार डॉलर की डर्ट बाइक भी है। और उसने किम कार्दिशियन के लिए बनाई गई एक स्पेशल ड्रेस भी खरीद ली, जिसकी कीमत करीब 30 लाख रुपये है। 23 साल की इस करोड़पति लड़की ने कहा कि, "मैं जो कुछ भी चाहती हूं, उसे खरीदने में सक्षम होना वास्तव में अच्छा लगता है और मुझे उसकी कीमत के बारे में चिंता करने की जरूरत नहीं होती है।












Click it and Unblock the Notifications