'कपड़े बदल रही लड़कियों के कमरे में घुस आए थे ट्रंप'
अमेरिकी। महिलाओं के खिलाफ अभद्रता के आरोपों का सामना कर रहे अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रंप पर पूर्व मिस एरिजोना ताशा डिक्सोन ने कपड़े बदल रही लड़कियों के कमरे में घुस आने का आरोप लगाया है।


'लड़कियां अर्धनग्न थी, ट्रंप आ गए'
2001 में मिस एरिजोना रहीं अमेरिका की मॉडल ताशा डिक्सोन ने बताया है कि 2005 में मिस यूएसए पेजेंट के दौरान वो कपड़े बदल रही लड़कियों के पास टहलने पहुंच गए थे।
ताशा के अनुसार, शो से पहले प्रतियोगी लड़कियां कपड़ें बदल रही थी, तो भी ट्रंप स्टेज के पीछे पहुंच गए। जबकि वहां कोई दूसरा आदमी नहीं था।

'मैं लड़कियों के बीच आ सकता हूं, मैं मालिक हूं'
ताशा के मुताबिक कपड़े बदल रही लड़कियों के पास जाकर ट्रंप ने कहा था कि यहां कोई दूसरा मर्द नहीं है लेकिन मैं आ सकता हूं क्योंकि मैं इस शो का आयोजक हूं। ट्रंप ने कहा कि वो यहां देखने आए हैं कि सब ठीक भी है।
ट्रंप ने कहा कि यहां सब ठीक है, उन्होंने आगे कहा कि वो वहां आधे-अधूरे कपड़े पहनी लड़कियों के साथ खड़े थे और लड़कियों की तारीफ किए जा रहे थे।

15 साल की लड़कियों के कमरे तक पहुंचे थे ट्रंप!
ताशा के अनुसार, ट्रंप ऐसे समय पर स्टेज के पीछे आए जब प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही बहुत सी लड़कियां बिकनी पहने थीं।
1997 में मिस टीन यूनिवर्स में हिस्सा लेने वाली चार महिलाओं ने भी दावा किया कि ट्रंप तब उनके कमरे में आ गए थे, जब वो कपड़े बदल रहे थे। उस समय ये महिलाएं 15 साल की थीं।

वो चाहते थे, अर्धनग्न लड़कियां उनके साथ घूमें
ताशा ने कहा कि हम पहली बार डोनाल्ड ट्रंप से तभी मिले, जब कुछ लड़कियां कपड़े बदल रही थी, कुछ बिकनी में थी और कुछ नग्न, इसी समय वो वहां चले आए।
ताशा ने कहा कि जब आप बिकनी में या हों या नग्न हों तो यो आपका निजी समय होता है, ऐसे में कोई आकर कहे कि उससे बात करो या उसके साथ घूमो तो ये बहुत ही मुश्किल होता है।

लड़कियों के पास आने के लिए कराते थे सौंदर्य प्रतियोगिता
ताशा ने कहा कि डोनाल्ड ने वो प्रतियोगिता इसलिए आयोजित कराई ताकि वो अफनी ताकत का इस्तेमाल कर खूबसूरत लड़कियों के साथ वक्त गुजार सके। वहां किसी से शिकायत भी नहीं की जा सकती थी क्योंकि मालिक ट्रंप की शिकायत किससे की जाती।
अमेरिका में रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार के तौर पर शुरू में खूब लोकप्रिय हुए डोनाल्ड ट्रंप को अब लगातार झटके लग रहे हैं। महिलाओं के लेकर की गई उनकी टिप्पणी और बर्ताव ने उनकी छवि को तगड़ा धक्का पहुंचाया है।












Click it and Unblock the Notifications