Tariff War: ट्रेड वॉर में नया मोड़! चीन ने ठोका 125% टैरिफ, WTO में US के खिलाफ दर्ज कराई शिकायत
Tariff War: चीन ने शुक्रवार (11 अप्रैल) को घोषणा की कि वह शनिवार (12 अप्रैल) को अमेरिका से आयात होने वाले वस्तुओं पर 125% तक टैरिफ लगाएगा। इससे पहले तक चीन 84% टैरिफ लगाने का ऐलान किया था।
यह फैसला अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा चीन पर 145% टैरिफ लगाने के एक दिन बाद आया है। दूसरी ओर अमेरिका ने कई अन्य देशों के लिए 90 दिन की टैरिफ छूट दी है।

चीनी वित्त मंत्रालय ने क्या कहा?
वहीं इस फैसले को लेकर चीन के वित्त मंत्रालय ने बयान जारी करते हुए कहा, 'अमेरिका द्वारा चीन पर लगाए गए अत्यधिक टैरिफ अंतरराष्ट्रीय व्यापार नियमों, आर्थिक सिद्धांतों और सामान्य समझदारी का उल्लंघन हैं। यह पूरी तरह से एकतरफा दबाव और धमकाने वाली नीति है।"
चीन ने विश्व व्यापार संगठन में दर्ज की शिकायत
बयान में चीन ने अमेरिका से अपील की कि वह प्रतिस्पर्धात्मक टैरिफ को पूरी तरह खत्म करे और अपनी गलत नीतियों को सुधारे। फिलहाल, चीन ट्रंप प्रशासन के टैरिफ के खिलाफ पलटवार करने वाला एकमात्र देश है। इसके साथ ही चीन ने शुक्रवार को विश्व व्यापार संगठन (WTO) में अमेरिका के खिलाफ एक नई शिकायत भी दर्ज की है।
ये भी पढ़ें Tariff War: 'बंदूक की नोंक पर नहीं होगी बातचीत', टैरिफ वॉर पर भारत का US पर पलटवार
कई देशों को राहत चीन को राहत
इस हफ्ते की शुरुआत में व्हाइट हाउस ने कई देशों पर लगाए गए 'प्रतिस्पर्धात्मक टैरिफ' (reciprocal tariffs) को 90 दिन के लिए टाल दिया था, लेकिन चीन पर दबाव बनाए रखने के लिए टैरिफ और बढ़ा दिए।
ये भी पढ़ें Tariff War: ट्रंप के टैरिफ बम से धीमा हुआ विकास का पहिया, भारत समेत इन देशों के GDP को होगा भारी नुकसान!












Click it and Unblock the Notifications