Tariff War: 'बंद करो इसे, यह पागलपन', Trump के कनाडा पर टैरिफ लगाने के फैसले पर फूटा क्रिस्टिया का गुस्सा

Canada Vs Trump Tariff War: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने हाल ही में कनाडा पर भारी टैरिफ लगाने का फैसला किया, जिसे कनाडा की प्रधानमंत्री पद की उम्मीदवार और पूर्व वित्त मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड ने कड़ी आलोचना की। उन्होंने इस फैसले को "आर्थिक युद्ध" बताते हुए कहा कि "यह सरासर पागलपन और विश्वासघात है।

रविवार रात CNN को दिए इंटरव्यू में फ्रीलैंड ने कहा कि अमेरिका के इस कदम से कनाडा को "गहरी चोट" पहुंची है, लेकिन कनाडा डरने वाला नहीं है। उन्होंने चेतावनी दी कि "हमारी प्रतिक्रिया से अमेरिकी आश्चर्यचकित होंगे। हम कनाडा के लिए लड़ेंगे और हम सफल होंगे!"

Canada Vs Trump Tariff War

कनाडा की जवाबी कार्रवाई

डोनाल्ड ट्रंप के 4 फरवरी से सभी आयातों पर 25% टैरिफ लगाने के फैसले के तुरंत बाद कनाडाई प्रधानमंत्री जस्टिन ट्रूडो ने जवाबी टैरिफ का ऐलान कर दिया। कनाडा ने 155 अरब डॉलर मूल्य के अमेरिकी उत्पादों पर 25% टैरिफ लगाने का फैसला किया।

  • पहले चरण में 30 अरब डॉलर के अमेरिकी पेय पदार्थ, सौंदर्य प्रसाधन और कागज उत्पादों पर शुल्क लगाया गया।

  • दूसरे चरण में 125 अरब डॉलर मूल्य के कारें, ट्रक, स्टील, एल्युमीनियम, फल-सब्जियां, डेयरी उत्पाद और एयरोस्पेस सामग्री पर टैक्स लगाया जाएगा।
  • फ्रीलैंड की "प्रतिशोध सूची"

    फ्रीलैंड ने कहा कि अमेरिका को सबक सिखाने के लिए कुछ खास अमेरिकी उत्पादों पर टैरिफ लगाया जाएगा। इसमें प्रमुख रूप से शामिल हैं...

    • फ्लोरिडा के संतरा उत्पादक
    • विस्कॉन्सिन के डेयरी किसान
    • मिशिगन के डिशवॉशर निर्माता

    "अमेरिका खुद को ही नुकसान पहुंचा रहा है"

    फ्रीलैंड ने अमेरिकी जनता से सीधा सवाल किया कि हम आपके सबसे करीबी दोस्त और साझेदार हैं, फिर भी आप हमें टारगेट कर रहे हैं? हमारी संप्रभुता पर हमला करना समझदारी नहीं है। इससे अमेरिका को भी नुकसान होगा। उन्होंने आगे कहा कि कनाडा, अमेरिका का सबसे बड़ा बाजार है, जो चीन, जापान, ब्रिटेन और फ्रांस के संयुक्त बाजार से भी बड़ा है। "अगर अमेरिका कनाडा पर टैरिफ लगाता है, तो इसका असर अमेरिकी अर्थव्यवस्था पर भी पड़ेगा!"

    ट्रंप का पलटवार

    डोनाल्ड ट्रंप ने इस मामले पर कहा कि हम भी वैसा ही जवाब देंगे, जैसा वे (कनाडा) चाहते हैं। उन्होंने यह भी बताया कि वह सोमवार को कनाडा और मैक्सिको के नेताओं से इस मुद्दे पर बातचीत करने वाले हैं।

    मैक्सिको की प्रतिक्रिया?

    मैक्सिको ने कहा कि वह भी जवाबी टैरिफ लगाएगा, लेकिन अभी तक किसी दर या उत्पाद का जिक्र नहीं किया गया है।

    आगे क्या होगा?

    कनाडा और अमेरिका के बीच व्यापारिक तनाव बढ़ता जा रहा है। अगर दोनों देशों ने टैरिफ युद्ध को रोकने के लिए बातचीत नहीं की, तो यह दोनों अर्थव्यवस्थाओं के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+