तंजानिया के सोशल मीडिया स्टार किली पॉल पर हमला, भारत में हैं बेहद लोकप्रिय

मुंबई, 1 मई: तंजानिया की इंटरनेट सनसनी किली पॉल पर कथित तौर पर पांच अज्ञात व्यक्तियों ने चाकू और लाठियों से हमला कर उनको घायल कर दिया। हमले के बाद उनको अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उना इलाज हो रहा है। किली पॉल भारत में विशेष रूप से लोकप्रिय हैं, इसका वजह उनकी बॉलीवुड गानों पर लिप-सिंकिंग और डांस करते हुए वीडियो हैं, जिनको खूब देखा जाता है।

ें

किली पॉल न अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर बतया है कि वह घायल है और उसको पांच टांके लगे हैं। किली ने अनी एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें वो स्ट्रेचर पर लेटे हैं और उनके हाथ में पट्टी बंधी है। उन पर हमले को लेकर भारत से भी काफी लोगों ने सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया दी है।

किली पॉल को तंजानिया में हाई कमीशन ऑफ इंडिया कर चुका सम्मानित

किली पॉल की लोकप्रियता का अंदाजा इस बात से लगा सकते हैं कि इसी हाल फरवरी में तंजानिया में हाई कमीशन ऑफ इंडिया उनको सम्मानित कर चुका है। भारतीय राजनयिक बिनाया प्रधान ने तंजानिया में हाई कमीशन ऑफ इंडिया के कार्यालय में किली पॉल को सम्मानित किया।

किली पॉल और उनकी बहन नीमा पॉल दोनों लंबे समय से बॉलीवुड के पॉपुलर गानों पर लिप-सिंक कर सोशल मीडिया पर शेयर कर रहे हैं। दोनों के वीडियोज को भारत में काफी पसंद किया जाता है। इंस्टाग्राम पर किली पॉल के 2.2 मिलियन फॉलोअर्स हैं। आयुष्मान खुराना, गुल पनाग, ऋचा चड्ढा समेत कई सेलेब्स उनको फॉलो करते हैं।


Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+